ओलंपिक के जुनून के बीच रोमांस का तड़का, गर्लफ्रेंड के गोल्ड मेडल जीतते ही बॉयफ्रेंड ने सरेआम किया ये काम

Paris Olympics 2024, Latest News: पेरिस ओलंपिक 2024 में सभी देशों के खिलाड़ी मेडल जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ओलंपिक में खिलाड़ी अपने खेल के कारण सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन पेरिस ओलंपिक कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिसे देखकर फैंस भी उत्साहित हो उठे हैं।

चीनी एथलीट ने जीता गोल्ड मेडल

इस साल का ओलंपिक एक चीनी एथलीट के लिए यादगार बन गया है, इस एथलीट को गोल्ड मेडल और शादी का प्रस्ताव दोनों एक ही मंच पर मिले। दरअसल, चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी हुआंग या कियोंग को पेरिस ओलंपिक हमेशा याद रहेगा। 2 अगस्त को उन्होंने अपने जोड़ीदार झेंग सिवेई के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड मेडल जीता। इस जोड़ी ने दक्षिण कोरिया के किम वोन हो और जियोंग ना युन को सिर्फ़ 41 मिनट में 21-8, 21-11 के स्कोर से हराया।

Paris Olympics 1

बॉयफ्रेंड ने किया शादी के लिए प्रपोज

अपनी जीत के बाद पदक समारोह के दौरान हुआंग या किओंग को शादी का प्रपोजल मिला। दरअसल, हुआंग या किओंग के बॉयफ्रेंड लियू युचेन (जो चीन के बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं) ने उन्हें प्रपोज किया। घुटनों के बल बैठकर उन्होंने उनकी उंगली में अंगूठी पहनाई, जिससे वहां मौजूद सभी लोग खुश हो गए।

सरेआम किया प्यार का इजहार

लियू युचेन ने जीत के बाद हुआंग या किओंग से कहा कि मैं तुमसे हमेशा प्यार करूंगा! क्या तुम मुझसे शादी करोगी? लियू युचेन के इस सवाल पर हुआंग या किओंग ने हां में जवाब दिया। यह पहली बार नहीं है जब पेरिस ओलंपिक में इस तरह की घटना देखने को मिली हो। इससे पहले भी ऐसा देखने को मिल चुका है। बता दें कि ओलिंपिक मेडल टैली में चीन की टीम 13 गोल्ड, 9 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नंबर वन है। दूसरे पर फ्रांस और तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+