बचपन में मां से मिली कोचिंग, अब 58 साल की उम्र में ओलंपिक डेब्यू करने को तैयार यह महिला खिलाड़ी
Paris Olympics 2024, Latest News: चीन की पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी झीइंग ज़ेंग 58 साल की उम्र में ओलंपिक में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू होगा, जिसमें 200 से ज़्यादा देशों के एथलीट हिस्सा लेंगे। ओलंपिक तक हर एथलीट की जर्नी अनोखी और चुनौतियों से भरी होती है। झीइंग ज़ेंग की कहानी भी कुछ अलग नहीं है, इस महिला खिलाड़ी की कहानी काफी दिलचस्प है।
मां ने दी थी टेबल टेनिस की कोचिंग
झीइंग का टेबल टेनिस के प्रति जुनून 1970 में शुरू हुआ जब उन्होंने चीन का प्रतिनिधित्व किया। उनकी मां जो एक टेबल टेनिस कोच थी, उन्होंने झीइंग को बहुत छोटी उम्र में ही ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया था। जब वह 11 साल की थी, तब झीइंग को एक सैन्य स्कूल में जूनियर एलीट टीम के लिए चुना गया था। इस अवधि के दौरान चीनी पेशेवर खेल पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की देखरेख में थे।

एक नियम ने बदला सबकुछ
साल 1983 में झीइंग चीनी राष्ट्रीय टेबल टेनिस टीम में शामिल हो गईं। हालांकि 1986 में शुरू किए गए "दो-रंग नियम" के कारण उनके करियर को एक बड़ा झटका लगा। इस नियम ने उनके खेल को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया, जिसके कारण उन्हें राष्ट्रीय टीम छोड़नी पड़ी और उनका ओलंपिक में खेलने का सपना भी टूट गया। इस घटना को याद करते हुए झीइंग ने कहा कि उस नियम ने मेरे खेल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। मैं तकनीकी और मानसिक रूप से दोनों तरह से कमज़ोर महसूस करने लगी।
झीइंग ज़ेंग की कहानी है दिलचस्प
इन चुनौतियों के बावजूद झीइंग ने टेबल टेनिस के प्रति अपने जुनून को जारी रखा। 1989 में उन्हें चिली में कोच बनने का प्रस्ताव मिला और उन्होंने वहीं जाने का फैसला किया। वह चिली में बस गईं, लेकिन पेशेवर रूप से खेलने से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया। साल 2002 में झीइंग ने एक नए उद्देश्य के साथ टेबल टेनिस में वापसी की। 1966 में ग्वांगडोंग प्रांत में जन्मी झीइंग ज़ेंग की कहानी दिलचस्प रही है।












Click it and Unblock the Notifications