Paris Olympics में भीषण गर्मी से एथलीट परेशान, भारतीय खिलाड़ियों के लिए भेजे गए 40 AC, फैंस का भी बुरा हाल

Paris Olympics Latest News: भारतीय खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक 2024 में अब तक तीन मेडल जीतने में कामयाब रहे हैं। लेकिन इस बीच पेरिस से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर फैंस मायूस हैं। दरअसल, गेम्स विलेज में भीषण गर्मी और उमस खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ाने का काम कर रही है।

भारतीय खिलाड़ियों के लिए भेजे गए 40 AC

पेरिस में गर्मी को देखते हुए भारतीय खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए 40 पोर्टेबल एयर कंडीशनर उपलब्ध कराने का फैसला किया है। पेरिस में इन दिनों अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस है। देश भर में कई ओलंपिक स्थलों पर लगातार गर्मी पड़ रही है। भारतीय एथलीटों को होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए खेल मंत्रालयय ने सराहनीय कदम उठाया है।

Paris Olympics 1

खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रभावित हुआ

भारतीय ओलंपिक संघ और फ्रांस में भारतीय दूतावास के साथ विचार-विमर्श के बाद यह कदम उठाया गया। मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि इस निर्णय के बाद फ्रांस में भारतीय दूतावास ने एसी खरीदे और उन्हें खेल गांव में पहुंचाया। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रभावित हुआ है।

कई देशों ने जताई थी आपत्ति

बता दें कि पेरिस ओलंपिक की शुरुआत में आयोजकों ने कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए एयर कंडीशनिंग का उपयोग न करने का फैसला किया था। पेरिस की मौसम स्थितियों के कारण इस निर्णय पर कई देशों ने आपत्ति जताई थी। इसके बजाय उन्होंने कम तापमान बनाए रखने के लिए अंडरफ़्लोर कूलिंग मैकेनिज़्म और बिल्ट-इन इंसुलेशन लागू किया। लेकिन ये कारगर साबित नहीं हो सका।

खेल मंत्रालय की इस पहल का उद्देश्य भारतीय एथलीटों को बेहतर माहौल देना है। मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि एसी प्लग-एंड-प्ले यूनिट हैं और एथलीटों ने उनका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इससे उन्हें ज़्यादा आरामदायक रहने और बेहतर आराम मिलेगा, जो अच्छे प्रदर्शन के लिए बहुत ज़रूरी है।

फैंस का भी बुरा हाल

यूएस से आई दो महिला फैंस ने भी माना कि पेरिस में मौजूदा समय में बहुत अधिक गर्मी है। ये फैन जहां ठहरी हुई हैं, वहां रूम में सिर्फ एक पंखा है, जो गर्मी को दूर भगाने के लिए काफी नहीं है। पेरिस में रहने वाले माइकल ने बताया कि पेरिस में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मैक्सिको से आए फैन ने बताया कि पेरिस का मौसम रोज बदल रहा है। जब हम आए थे तो बारिश हो रही थी। लेकिन पिछले कुछ समय से यहां काफी गर्मी है। ऐसे में यहां कमरों में एसी होना चाहिए था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+