22 साल का ये खिलाड़ी 10,500 प्लेयर पर अकेले पड़ा भारी, पेरिस ओलंपिक में 4 गोल्ड मेडल जीत मचाया तहलका

Paris 2024 Olympics Meet Leon Marchand: पेरिस ओलंपिक 2024 में इस बार भारत ने 6 मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। भारत ने पांच ब्रॉन्ज, जबकि एक सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में फ्रांस के एथलीट लियोन मार्चैंड ने गजब का प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

लियोन मार्चैंड ने जीते चार गोल्ड मेडल

फ्रांसीसी तैराक लियोन मार्चैंड पेरिस ओलंपिक 2024 में सबसे सफल एथलीट बनकर उभरे हैं। महज 22 साल की उम्र में लियोन मार्चैंड ने चार गोल्ड मेडल जीते और भारत-पाकिस्तान पाकिस्तान सहित 187 देशों और ओलंपिक समितियों की पदक तालिका को पीछे छोड़ दिया। पेरिस ओलंपिक में इस साल 10,500 प्लेयर ने हिस्सा लिया था। इनमें सबसे दमदार प्रदर्शन लियोन मार्चैंड का ही रहा।

Paris 2024 1

माइकल फेल्प्स से होती है तुलना

लियोन मार्चैंड ने ओलंपिक के जाने माने तैराक माइकल फेल्प्स के पूर्व कोच बॉब बोमन से ट्रेनिंग लिया। लियोन मार्चैंड ने चार अलग-अलग इवेंट में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीते हैं। लियोन मार्चैंड की तुलना महान स्वीमिंग एथलीट माइकल फेल्प्स से की जाती रही है, उन्होंने यह कारनामा कर खुद को साबित किया।

माइकल फ़ेल्प्स ने जीते थे 8 गोल्ड मेडल

पेरिस ओलंपिक में कई अन्य एथलीटों ने भी अपनी छाप छोड़ी। अमेरिकी एथलीट टोरी हुस्के, सिमोन बाइल्स और गैबी थॉमस ने तीन-तीन गोल्ड मेडल जीते। ऑस्ट्रेलियाई तैराक मौली ओ'कैलाघन ने भी तीन गोल्ड मेजल जीतकर इस उपलब्धि की बराबरी की। एक ओलंपिक में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड माइकल फ़ेल्प्स के नाम है, जिन्होंने 2008 बीजिंग खेलों में आठ गोल्ड मेडल जीते थे। तब से यह रिकॉर्ड अब तक बरकरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+