पाकिस्तान की फुटबॉल टीम ने मनाया भड़काऊ जश्न, भारत ने मैदान पर किया दमदार पलटवार
SAFF U-17 चैंपियनशिप के एक मुकाबले में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच खेल से ज्यादा जश्न और इशारों की चर्चा रही। मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाड़ी ने गोल करने के बाद ऐसा जश्न मनाया, जिससे मैदान में मौजूद दर्शकों और फैंस में गुस्सा भड़क गया।
पाकिस्तान की ओर से मुहम्मद अब्दुल्ला ने 43वें मिनट में पेनल्टी के ज़रिए गोल किया और फिर अपने साथियों के साथ कोने में बैठकर ऐसा जश्न मनाया, जो देखने में 'चाय पीने' की एक्टिंग जैसा लगा। यह वही अंदाज़ था जो पहले भी क्रिकेट मैचों में विवाद का कारण बन चुका है। पाकिस्तानी चाय पीने को विंग कमांडर अभिनंदन से जोड़ते हैं, उन्होंने पांच साल पहले पाकिस्तान के एक जेट को गिराया था, वह बौखलाहट तब की है।

पाक की घटिया हरकत का भारत ने कैसे दिया जवाब
हालांकि भारत ने इस व्यवहार का जवाब जुबान से नहीं बल्कि प्रदर्शन से दिया। पहले भारत ने 31वें मिनट में दलालमुओन गैंगटे के गोल से बढ़त बनाई थी। पाकिस्तान ने 43वें मिनट में स्कोर बराबर कर लिया, लेकिन भारत ने वापसी करते हुए दूसरे हाफ में दो और गोल दागे। 63वें मिनट में गुनलेइबा वांगखैराकपम और 73वें मिनट में रहान अहमद ने गोल कर भारत को 3-2 से जीत दिलाई।
यह मुकाबला भले ही सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज़ से निर्णायक नहीं था, क्योंकि दोनों टीमें पहले ही क्वालीफाई कर चुकी थीं, लेकिन यह मैच मैदान पर मौजूद जुनून और तनाव को ज़ाहिर करता है। कल ही क्रिकेट में एशिया कप मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने जश्न के दौरान घटिया हरकतें की थी।
पाकिस्तान हर जगह जानबुझकर पर रहा हरकतें
पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ और साहिबज़ादा फरहान ने भी भारत के खिलाफ भड़काऊ इशारे किए थे। जैसे कि AK-47 चलाने का जश्न। ऐसे में U-17 स्तर पर इस तरह का जश्न खेल भावना के खिलाफ माना जा रहा है। यह इवेंट श्रीलंका के कोलंबो में हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications