Paralympics 2024: नितेश कुमार ने दिलाया भारत को दूसरा पैरालंपिक गोल्ड, पैरा-बैडमिंटन फाइनल में रोमांचक जीत

Paris Paralympics 2024: पैरालंपिक में पैरा बैडमिंटन का गोल्ड मेडल मुकाबला रोमांच से भरा रहा। भारत के नितेश कुमार और ब्रिटेन के डेनियल बेथल बीच SL3 कैटेगरी में गोल्ड मेडल मुकाबला खेला गया। दोनों ही तरफ से गोल्ड मेडल हासिल करने का पूरा प्रयास किया गया।

ब्रिटिश खिलाड़ी के खिलाफ खेलते हुए भारत के नितेश कुमार ने शुरुआत में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले सेट में इंटरवल तक लीड हासिल कर ली। इस बढ़त को वह पूरे सेट में बरकारा रखने में कामयाब रहे और सेट अपने नाम कर लिया। पहला सेट नितीश ने 21-14 से अपने नाम किया।

nitish kumar

इसके बाद दूसरे सेट के दौरान भी नितेश कुमार ने अपने उसी अंदाज में शुरुआत करते हुए ब्रिटिश खिलाड़ी को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दूसरे सेट में इंटरवल तक नितीश ने 11-9 की स्कोरलाइन के साथ बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद डेनियल बेथल ने भी टक्कर दी। यह सेट 21-18 से बेथल ने जीत लिया और स्कोर 1-1 पर आया। मुकाबला अंतिम सेट पर चला गया।

तीसरे और अंतिम सेट में दोनों खिलाड़ी एक बार फिर से आपने-सामने आए। इस बार नितीश के ऊपर दबाव साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा था। ब्रिटिश खिलाड़ी ने इस सेट में लीड हासिल की। हालांकि दो ही अंकों का फासला था। नितीश ने इस अंतर को बराबर कर दिया। मुकाबला यहाँ रोचक हो चला था।

तीसरे सेट के इंटरवल तक नितीश ने 11-10 के साथ लीड हासिल कर ली थी। अब दोनों प्लेयर्स के ऊपर काफी प्रेशर था। मुकाबला किसी भी तरफ जा सकता था क्योंकि बड़ी लीड दोनों के पास ही नहीं थी। दोनों तरफ से ही अब इस मुकाबले में अंतिम बार अपना पूरा दमखम लगाना था।

अंतिम पड़ाव रोमांचक रहा, नितीश ने पांच अंकों की लीड ली थी लेकिन ब्रिटिश खिलाड़ी ने पीछा कर लिया और स्कोर 20-20 तक आ गया। यहाँ से मामला और रोचक हुआ। अंततः नितीश ने 23-21 के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+