मनु भाकर से मिले नीरज चोपड़ा तो इतना बवाल क्यों? सरेआम किया जा रहा है बदनाम
Manu Bhaker Mother Meets Neeraj Chopra: मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर और नीरज चोपड़ा की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। वनइंडिया हिंदी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए लंबी बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर ट्विटर पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसके अलावा मनु भाकर ने भी नीरज चोपड़ा से मुलाकात की।
खिलाड़ियों को बदनाम करने की कोशिश
मनु भाकर और नीरज चोपड़ा ने भारत का नाम पेरिस ओलंपिक में रोशन किया। लेकिन अब इन्हीं खिलाड़ियों को बदनाम किया जा रहा है। मेडल विजेता खिलाड़ियों के प्रति फैंस का इस तरह का व्यवहार किसी तरह से स्वीकार्य नहीं है। मनु भाकर और नीरज चोपड़ा ने कुछ देर आपस में बात की तो लोगों ने उनकी शादी की चर्चाएं शुरू कर दी। किसी भी खिलाड़ी के निजी जीवन को लेकर इस तरह का कयास लगाना सही नहीं माना जाता है।

फैलाई जा रही है अफवाहें
भारत को मेडल दिलाने वाले इन दोनों एथलीट को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें शेयर की जा रही है। एक यूजर ने टिप्पणी की कि शादी के प्रस्ताव के लिए बातचीत चल रही है। एक अन्य ने कहा कि एक भारतीय मां अपनी बेटी के लिए एक सफल लड़के के साथ रिश्ते के बारे में बात कर रही है। नीरज चोपड़ा और मनु भाकर एक-दूसरे से ऐसे बात कर रहे हैं जैसे उन्हें एक-दूसरे पर क्रश हो। लेकिन आपको बता दें कि ये सभी खबरें महज एक अफवाह है।
खिलाड़ियों की मुलाकात होना आम बात
पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर और नीरज चोपड़ा दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में जाहिर है कि ये दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को बधाई देते हुए अपने-अपने खेल को लेकर भी बात कर सकते हैं। अगर दो एथलीट मिलते हैं तो उनके पास बात करने के लिए कई विषय होते हैं।
हरियाणा से आते हैं दोनों खिलाड़ी
नीरज चोपड़ा और मनु भाकर दोनों ही हरियाणा से हैं और उन्होंने भारतीय खेलों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पेरिस ओलंपिक में नीरज ने भाला फेंक में रजत पदक जीता, जबकि मनु ने दो कांस्य पदक जीते।












Click it and Unblock the Notifications