कोच की भविष्यवाणी निकली सटीक, नीरज चोपड़ा ने कैसे तोड़ी 90 मीटर की दीवार? गोल्डन बॉय ने किया खुलासा

डायमंड लीग में मैदान पर उतरने से पहले ही कोच ने कह दिया था- 'आज तेरा दिन है!' और हुआ भी कुछ ऐसा ही। भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का जादुई आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया।

हालांकि उन्हें दोहा डायमंड लीग (Doha Diamond League) में दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा, लेकिन उनकी यह छलांग भारतीय एथलेटिक्स के लिए मील का पत्थर बन गई।

Neeraj Chopra

ऐसा करने वाले एशिया के तीसरे एथलीट बने नीरज चोपड़ा
नीरज ने अपने तीसरे थ्रो में 90.23 मीटर भाला फेंककर न सिर्फ इतिहास रचा, बल्कि एशिया के तीसरे और दुनिया के 25वें एथलीट बन गए जिन्होंने यह कारनामा किया है। इससे पहले यह उपलब्धि उनके कोच यान जेलेजनी (Jan Zelezny) जैसे दिग्गजों के नाम थी।

जीत के करीब आकर फिसला गोल्ड- जूलियन वेबर ने किया कमाल
नीरज टूर्नामेंट में आगे चल रहे थे, लेकिन आखिरी राउंड में जर्मनी के जूलियन वेबर (Julian Weber) ने 91.06 मीटर का थ्रो कर बाजी पलट दी और पहला स्थान हासिल किया। यह वेबर का भी पहला 90+ मीटर थ्रो था, और इस सीजन का अब तक का वर्ल्ड-लीडिंग प्रदर्शन भी बन गया।

कोच की भविष्यवाणी निकली सटीक
नीरज ने बताया कि, 'जब मैं वार्म-अप थ्रो कर रहा था, तब मेरे कोच ने कहा कि आज वो दिन है जब मैं 90 मीटर फेंक सकता हूं। और जब मैंने 90 मीटर फेंका, तब भी उन्होंने कहा कि मैं इससे 2-3 मीटर और दूर तक फेंक सकता हूं। हम अभी भी मेरी थ्रो की कुछ टेक्निक्स पर काम कर रहे हैं, और हम सिर्फ फरवरी से साथ में ट्रेनिंग कर रहे हैं।'

नीरज चोपड़ा ने बताया कि उन्हें कोच के रूप में जान जेलेजनी पिछले साल नवंबर में मिले थे, लेकिन वे दोनों फरवरी से ही साथ में काम कर रहे हैं। 90 मीटर की दूरी पार करने के बाद नीरज ने कहा कि, 'मैं 90 मीटर के निशान से बहुत खुश हूं, लेकिन यह थोड़ा मिला-जुला अनुभव रहा। मैं और मेरा कोच अभी भी मेरी थ्रो की कुछ तकनीकों पर काम कर रहे हैं। मैं अभी भी बहुत कुछ सीख रहा हूं।'


उन्होंने बताया कि जेलेजनी आम तौर पर डायमंड लीग में नहीं जाते, लेकिन इस बार उनके साथ इसलिए आए क्योंकि उन्होंने कहा था कि आज वह दिन है जब नीरज 90 मीटर फेंक सकते हैं।

इंजरी से उबरे नीरज अब और खतरनाक होंगे
नीरज ने खुलासा किया कि पिछले कुछ सालों से उन्हें ग्रोइन में हल्की तकलीफ थी, जिससे वो अपना 100% नहीं दे पा रहे थे। लेकिन इस सीजन में वह पूरी तरह फिट महसूस कर रहे हैं और अब उनका फोकस 90+ थ्रो को नॉर्मल बनाना है।

'90 मीटर बस शुरुआत है, अभी और बेहतर करूंगा'
नीरज ने कहा कि अभी तो सीजन की शुरुआत है और उनका अगला टारगेट अब भी 90 मीटर ही है। उन्होंने कहा कि, मैं अब पूरी तरह फिट हूं। कोच के साथ हम नई टेक्निक्स पर काम कर रहे हैं। आगे के टूर्नामेंट्स में और दूर तक भाला जाएगा।'

अगला बड़ा पड़ाव - वर्ल्ड चैंपियनशिप, टोक्यो
अब नीरज का फोकस सितंबर में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Championships) पर है, जो 13 से 21 सितंबर के बीच टोक्यो में आयोजित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+