Neeraj Chopra के सामने क्या-क्या चुनौतियां, क्या गोल्ड मेडल दिला पाएगा भारत का लाल?
Neeraj Chopra news: गोल्ड आर्म वाला जेवलिन थ्रोअर, जिसपर आज पूरे देश की उम्मीदें टिकी हुई हैं। इंतजार है बस रात का, जब देश का लाल गोल्ड मेडल दिलाने के लिए मैदान में उतरेगा। ठीक उसी तरह जिस तरह टोक्यो ओलंपिक में उतरा था।
जी हां हम बात कर रहे हैं नीरज चोपड़ा की, तीन साल पहले जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलाया था। टूर्नामेंट कोरोना वायरस की वजह से साल 2020 के बजाय 2021 में हुआ था। नीरज की इन दिनों जबरदस्त चर्चा है। आज नीरज पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं।

नीरज के सामने होंगी ये चुनौतियां
हालांकि आज ये गोल्ड दिलाना नीरज के लिए जरा भी आसान नहीं है। उनके सामने ऐसे-ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने आप में अपने देश को गोल्ड दिलवाने का पूरा-पूरा दमखम रखते हैं। ऐसे में आइये बात करते हैं नीरज चोपड़ा के सामने आने वाली इन बाधाओं के बारे में और उनके कंपीटीटर्स से जुड़ी कुछ बातों के बारे में...
आसां नहीं होगी गोल्ड की राह
क्वालिफिकेशन राउंड के लिए चुने गए जूलियन वेबर नीरज को तगड़ी टक्कर देने वाले हैं। वे नीरज के बहुत अच्छे दोस्त भी है। वे 87.76 मीटर की थ्रो से बहुत पीछे नहीं हैं। नीरज की वेबर के साथ अकसर तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। भले ही नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल के प्रबल दावेदार हैं मगर उनके सामने कई सारे जूलियन एक खिलाड़ी हैं, जो फाइनल में उन्हें कड़ी टक्कर देने वाले हैं।
पाकिस्तानी खिलाड़ी देगा कांटे की टक्कर
पाकिस्तान के अरशद नदीम भी फाइनल में नीरज को कड़ी चुनौती देने वाले हैं। टोक्यो ओलंपिक में नीरज के ये प्रतिद्वंद्वी पांचवे नंबर पर रहे थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि नदीम का सर्वश्रेष्ठ 90.18 मीटर रहा है। ऐसे में गोल्ड की राह में वे दमदार खिलाड़ी माने जा रहे हैं।
जाकब होंगे दमदार प्रतिद्वंदी
चेक रिपब्लिक के जाकब वाडलेज्च टोक्यो में नीरज के बाद दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 85.63 मीटर का थ्रो देकर फाइनल में अपनी खास जगह बनाई है। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 90.88 मीटर है।
अब देखना ये होगा कि क्वालिफिकेशन राउंड के बाद फाइनल में नीरज का परफॉर्मेंस कैसा रहता है.. क्या वे भारत को गोल्ड दिला पाएंगे?
नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के पानीपत शहर के छोटे से गांव खांद्रा में एक किसान समुदाय में हुआ था। नीरज के पिता पेशे से एक किसान हैं और उनकी मां सरोज देवी एक हाउसवाइफ हैं।












Click it and Unblock the Notifications