पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार नीरज चोपड़ा-अरशद नदीम में टक्कर, कब और कहां होगा मुकाबला?

Neeraj Chopra and Arshad Nadeem: पेरिस ओलंपिक सबको याद है जिसमें नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच मुकाबला हुआ था। नीरज को सिल्वर और नदीम को गोल्ड मेडल मिला था। अब दोनों एक बार फिर से भिड़ने के लिए तैयार हो रहे हैं। दोनों देशों के फैन्स इस मुकाबले के लिए इंतजार कर रहे हैं।

स्थान होगा पोलैंड और मौका है डायमंड लीग का, जिसमें नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम दोनों हिस्सा लेंगे। दोनों के होने से इस लीग को देखने वाले दर्शकों की संख्या भी भारी मात्र में होगी। स्टेडियम और टीवी दोनों जगह फैन्स की भीड़ उमड़ने वाली है।

neeraj chopra

जियो टीवी के अनुसार 16 अगस्त को पोलैंड के सिलेशिया में होने वाली डायमंड लीग मीटिंग में भारत के नीरज चोपड़ा का सामना पाक एथलीट अरशद नदीम के साथ होगा। यह मुकाबला खास इसलिए है क्योंकि यह पेरिस ओलंपिक के बाद दोनों की पहली टक्कर होगी।

पेरिस में अरशद ने 92.97 मीटर का जबरदस्त थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल जीता था, वहीं नीरज ने 89.45 मीटर की दूरी पार कर रजत पदक हासिल किया था। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर के थ्रो से कांस्य पदक प्राप्त किया था।

नदीम ने स्विट्जरलैंड के वर्ल्ड एथलेटिक्स सिल्वर टूर से अपना नाम वापस ले लिया, इसके बाद उन्होंने डायमंड लीग में भाग लेने का फैसला लिया, सिल्वर टूर का आयोजन 15 जुलाई को होना था। नीरज चोपड़ा ने हाल ही में बेंगलुरु में नीरज चोपड़ा क्लासिक इवेंट में हिस्सा लेते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। नीरज और नदीम की टक्कर काफी खास और रोमांच पैदा करने वाली होगी। अब यह देखना होगा कि कौन किसके ऊपर भारी पड़ता है।

नीरज और नदीम के बीच अगस्त में ही एक बार फिर से टक्कर देखने को मिलेगी, ज्यूरिख में ही एक डायमंड लीग होनी है, उसमें नीरज और नदीम एक बार फिर से भिड़ने वाले हैं, दोनों इवेंट काफी मजेदार होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+