Year Ender 2025: भारतीय फाइटर ने मात्र 17 सेकंड में विरोधी को ढेर कर डंका बजाया
Nazareth Lalthazuala: साल 2025 का अंत बेहद करीब आ गया है और इस दौरान ONE Championship ने करीब 60 इवेटों का आयोजन किया, जिसमें ढेर सारे नॉकआउट और सबमिशन से मैच खत्म होते हुए दिखे।
भारत और भारतीय फैंस के नजरिए से बात करें तो 28 नवंबर की तारीफ सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई। इस दिन मिट्टी के लाल नाज़ारेथ लालथाज़ुआला ने मात्र 17 सेकंड में धमाकेदार अंदाज में डेब्यू कर मार्शल आर्ट्स जगत में अपनी धाक जमाई।

ONE Friday Fights 135 इवेंट में किया यादगार आगाज़
"द नॉर्थस्टार" के नाम चर्चित मिज़ोरम में रहने वाले इस भारतीय फाइटर ने ONE Friday Fights 135 इवेंट में जापान के अपराजित फाइटर मासाकी सुज़ुकी के खिलाफ स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) मुकाबले में डेब्यू किया।
लालथाज़ुआला इस अहम फाइट से पहले अजेय रहे और किसी ने भी इतने बेहतरीन डेब्यू की कल्पना नहीं की होगी। 24 वर्षीय भारतीय फाइटर ने जापानी स्टार को बाएं हाथ का मुक्का जड़कर गिराया। उनके 27 वर्षीय विरोधी तुरंत खड़े हुए और फिर उसी तरह के एक और मुक्के ने उन्हें नीचे गिरा दिया। लालथाज़ुआला ने मैट पर गिरे प्रतिद्वंदी पर मुक्कों की बौछार कर दी। रेफरी ने मात्र 17 सेकंड में जीत हासिल कर उनके विजेता घोषित कर दिया।
शानदार दस्तक के खिलाफ भविष्य की झलक दिखाई
डोजांग MMA जिम में ट्रेनिंग करने वाले "द नॉर्थस्टार" ने नवंबर में आई धमाकेदार जीत के साथ अपने करियर रिकॉर्ड को 6-0 किया और उन्होंने दिखाया कि भारतीय MMA फाइटर भी किसी से कम नहीं हैं और वह आगे और भी शानदार प्रदर्शन कर ONE वर्ल्ड टाइटल की ओर बढ़ना चाहेंगे।
अक्सर नए फाइटर अपने डेब्यू मैच को लेकर काफी चिंतित होते हैं, लेकिन लालथाज़ुआला के चेहरे पर ऐसा कोई भाव नहीं था और वह मैच की पहली घंटी के साथ ही आत्मविश्वास से लबरेज़ थे। उनके मुक्कों की ताकत से ऐसा साफ झलक रहा था और अब उनका प्रयास होगा कि 2026 में अधिक से अधिक मैच जीतें।












Click it and Unblock the Notifications