Mirabai Chanu: वेटलिफ्टिंग में भारत की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका! नंबर चार पर रहीं मीराबाई चानू

Mirabai Chanu Weightlifting: वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू बुधवार को पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 49 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं और भारत के लिए पदक जीतने में असफल रहीं। चीन की होउ झिहुई ने 117 किलोग्राम भार वर्ग में ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए पेरिस ओलंपिक में भारोत्तोलन में गोल्ड मेडल जीत लिया है।

मीराबाई ने कुल 199 किग्रा भार उठाया, जो चीन की झिहुई होउ (206 किग्रा), रोमानिया की मिहेला वैलेंटिना कैम्बेई (205 किग्रा) और थाईलैंड की सुरोदचाना खंबाओ (200 किग्रा) से पीछे रहीं। रोमानिया की वैलेंटिना कैम्बेई को रजत और थाईलैंड की सुरोदचाना खंबाओ को कांस्य पदक मिला है।

Mirabai Chanu

मीराबाई चानू ने 85 किलोग्राम के अपने पहले स्नैच में आरामदायक लिफ्ट के साथ शुरुआत की, लेकिन मीराबाई चानू अपने दूसरे प्रयास (88 किग्रा) में वजन उठाने सफल नहीं हो पाईं। चानू ने अपने आखिरी अटैम्प्ट 88 किग्रा वजन सफलतापूर्वक उठा लिया। इसके बाद से कुछ पल के लिए भारतीय फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई।

पहले प्रयास में लिफ्ट पाने में विफल रहीं मीराबाई
मीराबाई ने मुकाबले को कड़ा होते देख अपने वजन को बढ़ाने का फैसला किया। अपने पहले प्रयास में वह 111 किलो वजन उठाने के लिए आईं, लेकिन मीराबाई चानू अपने पहले क्लीन एंड जर्क प्रयास में लिफ्ट पाने में विफल रहीं। भारतीय स्टार ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन अंतिम पुश में लिफ्ट पाने में विफल रहीं।

मीराबाई चानू को दूसरे प्रयास में मिली सफलता
मीराबाई ने दूसरे प्रयास में सफलतापूर्वक भार उठा लिया था! अपने दूसरे क्लीन एंड जर्क प्रयास में 111 किग्रा का पूरा भार उठाने के बाद भारतीय खिलाड़ी तीसरे स्थान पर पहुंच गई, जिसके बाद मीराबाई के पास कुल 196 किलो वजन हो गया है। यहां तक वह मेडल की रेस में बनी हुई थीं।

मीराबाई चौथे स्थान पर रहीं
इसके बाद मीराबाई चानू 114 किलोग्राम के अपने अंतिम प्रयास में लिफ्ट पाने में विफल रहीं, और इसका मतलब था कि भारत की यह स्टार खिलाड़ी चौथे स्थान पर रहीं। इसके साथ ही भारत की मेडल की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+