मनु भाकर ने दिया नीरज चोपड़ा को खास संदेश, ऐसा क्या कहा कि फैन्स हो गए खुश
डायमंड लीग के फाइनल मैच में नीरज चोपड़ा हाथ में फ्रेक्चर के बाद भी खेले थे और दूसरे स्थान पर थे थे। हालांकि उनसे उम्मीद इससे ज्यादा थी लेकिन महज एक सेंटीमीटर से वह ख़िताब हासिल करने से चूक गए। नीरज चोपड़ा ने मुकाबले के बाद सोशल मेडिया पर फ्रेक्चर्ड हैण्ड का फोटो शेयर किया था।
इस बीच पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर ने नीरज चोपड़ा को खास संदेश दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए मनु भाकर ने अपनी बात कही। उन्होंने नीरज चोपड़ा की तेजी से रिकवरी होने की कामना की।

जब नीरज ने बताया कि मेरा इस साल का सीजन समाप्त हो गया। बाएँ हाथ की चौथी ऊँगली के मेटाकार्पल में फ्रेक्चर था। इस पर मनु ने लिखा कि शानदार सीजन के लिए शुभकामनाएँ नीरज चोपड़ा। कामना करती हूँ कि आप जल्दी ठीक हों, आने वाले सालों में और सफलता प्राप्त करें।
गौरतलब है कि मेटाकार्पल उँगलियों और कलाई के बीच की हड्डियों को कहा जाता है। हर हाथ में पांच मेटाकार्पल होते हैं। नीरज चोपड़ा चोटिल थे, इसका एहसास उन्होंने थ्रो के दौरान भी करा दिया था। आम तौर पर वह थ्रो करने के बाद हथेली से जमीन को टच कर देते हैं, या पूरा जोर लगाते हुए थ्रो के बाद जमीन पर गिर भी जाते हैं। इस बार ऐसा नहीं हुआ।
डायमंड लीग के फाइनल में नीरज चोपड़ा की दौड़ में भी फर्क दिख रहा था। यही कारण रहा कि वह पेरिस ओलंपिक में तय की गई दूरी को हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। सीजन समाप्त होने के बाद नीरज का ध्यान अब अपनी चोट को ठीक करने की तरफ ही रहेगा।
ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर का थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर थे। उनका थ्रो एंडरसन की दूरी से महज एक सेंटीमीटर दूर रह गया। नीरज चोपड़ा ने 87.86 मीटर की दूरी तय करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।












Click it and Unblock the Notifications