Neeraj Chopra से शादी की खबरों के बीच मनु भाकर का बड़ा बयान, खुद बताया क्या है फ्यूचर प्लान
Manu Bhaker Latest News In Hindi: भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। अब उनका लक्ष्य अपने भविष्य के करियर में भारत के लिए और अधिक ओलंपिक मेडल जीतना है।
मनु भाकर ने रचा इतिहास
देश आजाद होने के बाद मनु भाकर ओलंपिक खेलों के एक ही संस्करण में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गईं। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता, जिसमें उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ भागीदारी की।

मनु भाकर का बड़ा बयान
मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल फाइनल में चौथे स्थान पर रहकर तीसरे ब्रॉन्ज मेडल से चूक गईं। ओलंपिक में किसी भी भारतीय एथलीट ने दो से अधिक व्यक्तिगत पदक नहीं जीते हैं। अपने प्रदर्शन पर बात करते हुए भाकर ने कहा कि मुझे लगता है कि हम सभी पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन अगर ऐसा होता है (ओलंपिक में 2 से अधिक व्यक्तिगत पदक जीतना) तो यह बहुत अच्छा होगा। मेरा लक्ष्य कड़ी मेहनत करना और भविष्य में इस प्रदर्शन को बेहतर बनाना है।
खुद बताया क्या है फ्यूचर प्लान
ओलंपिक समापन समारोह में भाग लेने के बाद उन्होंने कहा कि मैं भारत के लिए कई और ओलंपिक मेडल जीतने का लक्ष्य बना रही हूं। 22 वर्षीय खिलाड़ी को पेरिस ओलंपिक 2024 के समापन समारोह में अनुभवी हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश के साथ भारत का ध्वजवाहक होने का सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि ध्वजवाहक बनना जीवन भर का अवसर था, मैं आभारी हूं कि मुझे यह अवसर मिला और मैं इसे जीवन भर संजो कर रखूंगी।
नीरज के साथ शादी की अफवाहें
नीरज चोपड़ा और मनु भाकर ने हाल ही में मुलाकात की थी। जिसके बाद उनकी शादी की चर्चाएं शुरू हो गई थी। इस मामले पर मनु के पिता राम किशन ने इस बारे में कहा कि मनु अभी बहुत छोटी है। उसकी शादी की उम्र भी नहीं है। अभी इस बारे में सोचा भी नहीं है।
श्रीजेश को बचपन से जानती हैं भाकर
भाकर का श्रीजेश के साथ बहुत करीबी रिश्ता है, जिन्हें वह बचपन से जानती हैं। उन्होंने बताया कि श्रीजेश भैया के साथ मेरा बहुत दोस्ताना रिश्ता है। वह हमेशा बहुत मिलनसार, मददगार और दयालु होते हैं। उन्होंने समापन समारोह में मेरे लिए बहुत काम आसान कर दिया। मनु पिछले सप्ताह भारत लौटी थीं, लेकिन समापन समारोह के लिए पेरिस वापस लौट गईं। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके साथ उनके कोच जसपाल राणा और उनकी मां सुमेधा भी थीं।












Click it and Unblock the Notifications