Paris Olympics: मनिका बत्रा ने रचा इतिहास, पहली बार टेबल टेनिस टीम ने हासिल किया यह मुकाम

Paris Olympics: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पेरिस ओलंपिक में कमाल कर दिया। टीम इवेंट में खेलते हुए महिला टीम ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय कर लिया। रोमानिया के खिलाफ हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली। भारतीय टीम ने 3-2 से मैच जीता।

श्रीजा अकुला और अर्चना गिरीश कामत की जोड़ी ने डबल्स में अपना मुकाबला जीतकर लीड हासिल कर ली। इसके बाद मनिका बत्रा सिंगल्स में अकेले थीं और अपना मुकाबला जीतकर 2-0 से लीड हासिल कर ली। श्रीजा और अकुला अपने-अपने सिंगल्स मैच गंवा बैठे।

Manika Batra

इस तरह रोमानिया की वापसी हुई और स्कोर 2-2 हो गया। अंतिम मुकाबले में मनिका बत्रा खेल रही थीं और उनके ऊपर दबाव भी था क्योंकि इस मैच में हारते ही क्वार्टर फाइनल से भी बाहर हो जाना था। मनिका ने इस मुकाबले में अपना पूरा अनुभव झोंक दिया और सीधे सेटों में मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया।

इस मैच में जीत दर्ज करने पर भारतीय टीम रोमानिया से आगे निकल गई और क्वार्टर फाइनल में भी जगह बना ली। टीम इवेंट में मनिका बत्रा ने अपने दो मैचों में जीत हासिल कर ली और पहली बार भारतीय महिला टीम को क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने का मौका मिला। क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला अमेरिका या जर्मनी से हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+