Paris Olympics: धांसू लीड के बाद सेमीफाइनल में टूटा लक्ष्य सेन का सपना, ओलंपिक फाइनल नहीं खेल पाएंगे

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक पुरुष बैडमिंटन के सेमीफाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने पहले सेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद गलती कर दी और मामूली अंतर से सेट गंवा दिया, लक्ष्य के पास लीडी भी थी। दूसरे सेट में सात अंकों की लीड के बाद लक्ष्य ने मुकाबला गंवा दिया।

डेनमार्क के वर्ल्ड चैम्पियन विक्टर एक्सेलसेन के खिलाफ मुकाबले के पहले सेट में लक्ष्य सेन ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए लीड हासिल की लेकिन बाद में डेनिश खिलाड़ी ने वापसी करते हुए नियमित अन्तराल पर कुछ अंक हासिल कर लक्ष्य पर दबाव बनाया लेकिन लक्ष्य के पास दो अंकों की लीड थी। अंत में स्कोर 20-19 हो गया। यहाँ से स्कोर बराबर हुआ और लक्ष्य की परेशानी बढ़ गई। 22-20 से लक्ष्य हार गए। पांच अंकों की लीड के बाद वह सेट हार गए।

lakshya sen

दूसरे सेट में लक्ष्य ने आक्रामक रुख अपनाते हुए लीड हासिल कर ली थी। वह 7-0 से आगे चल रहे थे लेकिन वहां से मामला बदल गया और विक्टर ने नियमित अंक हासिल करते हुए लीड बराबरी पर ला दी, ब्रेक तक लक्ष्य 11-10 से आगे थे।

ब्रेक से वापस आने के बाद तो मामला और भी ज्यादा खराब हो गया। विक्टर ने लगातर स्मैश से लक्ष्य के ऊपर प्रेशर बना दिया और पॉइंट्स भी हासिल किये। लक्ष्य लगातार पिछड़ते चले गए और विक्टर ने सेट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। विक्टर ने 21-14 से सेट जीतकर मैच 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया और फाइनल में जगह बना ली। विक्टर अब गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मैच खेलेंगे और लक्ष्य सेन के पास मेडल जीतने का मौका है, वह कांस्य पदक मुकाबला खेलेंगे।

मुकाबला समाप्त होने के बाद विक्टर ने लक्ष्य से हाथ मिलाया, गले लगाया और बात की। उन्होंने इस युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की और फैन्स ने भी उनके इस अंदाज की सराहना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+