लक्ष्य सेन के ऊपर हुई पैसों की बारिश, ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने पर मिली रिकॉर्डतोड़ इनामी राशि
Lakshya Sen: लक्ष्य सेन ने सिडनी के ओवरहेड कोर्ट पर शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में उन्होंने जापान के युशी तनाका को सीधे गेमों में 21-15, 21-11 से हराया और केवल 38 मिनट में मुकाबला समेट दिया।
यह जीत लक्ष्य का 2025 का पहला टाइटल है और अचानक आई सफलता ने उनके सीज़न को नई ऊर्जा दी है। यह उनके करियर का एक जरूरी मोड़ माना जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ महीनों में उनका फॉर्म उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इससे उनको एक नया बूस्ट भी मिलने वाला है।

जीत के बाद लक्ष्य ने ख़ुशी जताई और कहा कि इस सीज़न में कई उतार-चढ़ाव देखने पड़े। शुरुआत में कुछ चोटों ने भी मुश्किलें बढ़ाईं, लेकिन मैंने मेहनत जारी रखी। इसलिए सीज़न का अंत जीत के साथ करना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि मैंने अगले सीजन की तरफ देख रहा हूँ, आज जिस तरह से मैंने खेला हूँ, उसकी काफी ख़ुशी है।
ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने के बाद लक्ष्य सेन को 4.75 लाख अमेरिकी डॉलर यानी आज की दर के अनुसार करीब 4.26 करोड़ रुपये की भारी-भरकम इनामी राशि मिली। यह रकम उनकी मेहनत, लगातार संघर्ष और पूरे सीज़न में दिखाई गई मजबूती का बड़ा पुरस्कार मानी जा रही है।
टूर्नामेंट में लक्ष्य ने क्वार्टरफाइनल व सेमीफ़ाइनल में भी दबदबा बनाया, टॉप विरोधियों के खिलाफ दमदार खेल दिखाया और अपना संयम बनाकर रखा, जो फाइनल में साफ दिखा। इस खिताबी जीत से उनका विश्वास बढ़ा है और रैंकिंग पर भी सकारात्मक असर की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications