मलेशिया मास्टर्स में टूटा किदांबी श्रीकांत का सपना, फाइनल में चीनी खिलाड़ी ने सीधे सेटों में दी मात
Malaysia Masters 2025: मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत को बड़ा झटका लगा है। फाइनल मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। भारत की तरफ से फाइनल में किदांबी श्रीकांत खेल रहे थे। उनको पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना के ली शिफेंग के सामने हार का सामना करना पड़ा।
श्रीकांत को सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा, यह फाइनल मुकाबला 36 मिनट में समाप्त हो गया। ऐसा लग रहा था कि श्रीकांत मुकाबले में कहीं नहीं हैं। पहला सेट उन्होंने 11-21 से गंवा दिया। इसके बाद दूसरे सेट में भी उनका प्रदर्शन कुछ वैसा ही रहा। दूसरे सेट में श्रीकांत को 9-21 से हार का सामना करना पड़ा।

मुकाबले में शुरुआती अंक भारत को मिला लेकिन बाद में चीनी खिलाड़ी ने नियमित अंतराल पर पॉइंट्स लेते हुए लीड हासिल कर श्रीकांत को दबाव में लाने का काम किया। पहले सेट में हाफ टाइम तक श्रीकांत पांच अंकों से पिछड़ गए थे, इसके बाद वह इस सेट में ऊपर नहीं आ पाए और पराजित हो गए।
पहले सेट वाला हाल ही दूसरे सेट में देखने को मिला। इस बार भी ली शिफेंग ने श्रीकांत को कोई मौका नहीं दिया। श्रीकांत इस मुकाबले में उस तरह की लय में दिखाई नहीं दिए। चीनी खिलाड़ी ने आक्रामकता से खेलते हुए मुकाबले के ऊपर अपनी पूरी पकड़ बनाए रखी और खिताबी जीत हासिल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications