दर्दनाक सड़क हादसे में 24 साल के खिलाड़ी की मौत, शोक में डूबा खेल जगत, यकीन करना हुआ मुश्किल
Kelvin Kiptum Death News: इस खबर के सामने आने के साथ ही खेल जगत शोक में डूब गया है।
Kelvin Kiptum Death News: खेल जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। केन्या के मैराथन वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी केलविन किपटुम की सड़क हादसे में मौत हो गई है। महज 24 साल की उम्र में केलविन किपटुम की टीम ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर के सामने आने के साथ ही खेल जगत शोक में डूब गया है।
भयंकर सड़क हादसे में मौत
करीब 5 महीने पहले ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले केलविन किपटुम की सड़क हादसे में मौत से फैंस हैरान हैं। एल्गेयो मारकवेट काउंटी के पुलिस कमांडर पीटर मुलिंगे ने इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि रविवार रात 11 बजे एथलीट की गाड़ी का भयंकर एक्सीडेंट हो गया। एल्डोरेट-कप्टागट रोड पर होने वाले इस एक्सीडेंट में खिलाड़ी और कोच की मौके पर ही जान चली गई।

कोच ने भी गंवाई जान
रिपोर्ट में बताया गया कि तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने के बाद अचानक उनका नियंत्रण कार पर से खो गया और गाड़ी सड़क को छोड़कर पेड़ से टकरा गई। कार में उनके साथ कोच गेरवीस हाकिजीमना की भी जान गई है। हालांकि कार में मौजूद महिला यात्री शारोन कोसगी दुर्घटना में बच गई। लेकिन उन्हें कई जगहों पर गंभीर चोट आई हुई है।
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर कमाया नाम
बता दें कि पिछले साल यानी साल 2023 में शिकागो मैराथन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर केलविन किपटुम ने पूरी दुनिया में अपने हुनर का परिचय दिया। शिकागो मैराथन को सबसे कम समय 2 घंटे और 35 सेकंड में पूरा कर उन्होंने इतिहास रचने का काम किया था। ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी एथलीट ने मैराथन में 2 घंटे का समय निकाला। उनकी अचानक मौत से फैंस बेहद निराश हैं।












Click it and Unblock the Notifications