Paris Olympics: कब और कितने बजे आएगा विनेश फोगाट मामले में फैसला, सिल्वर मिलेगा या टूटेगा सपना
Vinesh Phogat: भारतीय रेसलिंग स्टार विनेश फोगाट के डिसक्वालिफिकेशन मामले पर केस कुछ दिनों से चल रहा है। तमाम सबूत, दलीलें पूरी होने के बाद निर्णय आने का समय है। हर किसी को फैसले का बेसब्री से इंतजार है। देशवासियों की नजरें इस मामले पर टिकी हुई हैं।
कोर्ट ऑफ़ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में मामला चल रहा है। सवाल-जवाब और आपत्तियां देखने के बाद आज फैसला आएगा। यूनाइटेड रेसलिंग वर्ल्ड की तरफ से विनेश को सिल्वर मेडल दिए जाने का विरोध किया गया है। उनकी अपनी कुछ दलीलें रही हैं।

UWW की तरफ से नियमों का हवाला दिया गया और बताया गया कि इन नियमों का पहले से हर रेसलर को पता होता है और दो दिन वजन करने का प्रावधान भी नियमों में है। इस वजह से विनेश के साथ दूसरी रेसलर का सिल्वर शेयर नहीं किया जा सकता है।
उधर कोर्ट ने विनेश को पूछा था कि क्या आपको नियमों के बारे में पता था। इस स्थिति में अगर फैसला विनेश के पक्ष में आता है, तो यह ऐतिहासिक होगा। इसके अलावा भी वजन के नियमों की जोरदार आलोचना भी हो रही है। इस स्थिति में नियम बदलने की पहल की जा सकती है।
विनेश फोगाट की तरफ से यह कहा गया कि खेल गाँव और वेन्यू के बीच दूरी के कारण उनको अपना वजन घटाने में परेशानी का सामना करना पड़ा और वह वजन कम नहीं कर पाईं। आज शाम को इस मामले पर फैसला आना है। भारतीय समय के अनुसार रात 9 बजकर 30 मिनट पर कोर्ट का फैसला आ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications