कब और कहाँ होगा अगला ओलंपिक? जानिए लोकेशन, समय और देश के बारे में पूरी जानकारी
पेरिस ओलंपिक अब यादों में रहने वाला है। रविवार को इन खेलों का समापन हो गया। खेलों के महाकुम्भ में यूएस और चीन अव्वल रहे। दोनों देशों के पास समान संख्या में गोल्ड मेडल आये। यूएस और चीन ने 40-40 गोल्ड हासिल किये लेकिन अमेरिका के सिल्वर ज्यादा थे इसलिए उनको टॉप रैंक मिल गई।
पेरिस की मेयर ने अगले ओलंपिक का आयोजन करने वाले शहर की मेयर को फ्लेग सौंप दिया और यहाँ से खेल समाप्त हो गए। रंगारंग कार्यक्रम के साथ पेरिस ओलंपिक का समापन हुआ। अब फैन्स इन यादों के साथ रहेंगे। अगले ओलंपिक के बारे में भी सवाल होंगे।

कब होगा अगला ओलंपिक?
फ़िलहाल अगले ओलंपिक खेलों में समय है। चार साल के अंतराल पर ओलंपिक गेम्स होते हैं। इस वजह से अभी इंतजार करना होगा और यह लम्बा भी रहने वाला है। कोविड के कारण टोक्यो ओलंपिक देरी से हुआ था इसलिए पेरिस ओलंपिक तीन साल में ही आ गया था। अब अगला ओलंपिक 2028 में होगा।
कहाँ होगा अगला ओलंपिक
पेरिस ऐसा शहर बन गया है जिसने ओलंपिक खेलों का आयोजन तीन बार कर दिया है। अब अगला शहर भी इस लिस्ट में शामिल होने वाला है। अगले ओलंपिक गेम्स का आयोजन लॉस एंजिल्स में होने वाला है। यह अमेरिकी शहर पहले भी दो बार ओलंपिक खेलों का आयोजन कर चुका है।
नए खेल भी किये जाएंगे शामिल
लॉस एंजिल्स में कुछ गेम्स वापसी करने वाले हैं। उनमें सॉफ्ट बॉल और बेसबॉल शामिल हैं। इनके अलावा नए खेलों की बात करें, तो क्रिकेट उनमें से एक है। हालांकि क्रिकेट भी ओलंपिक का हिस्सा रह चुका है। साल 1900 में क्रिकेट ओलंपिक में शामिल था। ब्रिटेन ने जीत दर्ज की थी। फ़्रांस दूसरा देश था जिसने हिस्सा लिया था। सिर्फ दो ही देश इनमें थे। लॉस एंजिल्स में पुरुष और महिला दोनों टीमों के मुकाबले होंगे।
लॉस एंजिल्स में पहले कब हुए ओलंपिक्स
लॉस एंजिल्स ने पहले भी दो बार ओलंपिक खेलों का आयोजन किया है। पहली बार 1932 में इन खेलों का आयोजन किया गया था। दूसरी बार 1984 में आयोजन हुआ था और 2028 में तीसरा मौका होगा।












Click it and Unblock the Notifications