जिगरी दोस्ती में आई दरार, 31 जुलाई को रिंग में दोनों लगाएंगे एक दूसरे पर जमकर मार

फाइटिंग बिजनेस में कोई किसी का दोस्त नहीं होता। जब बेल्ट जीतने और उस तक पहुंचने की बात आती है तो अच्छे-अच्छे दोस्त भी विरोधी में तब्दील हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही इस शुक्रवार, 31 जुलाई को देखने को मिलेगा, जब ONE Championship के अगले इवेंट The Inner Circle 24 में दो 19 वर्षीय सनसनी की टक्कर देखने को मिलेगी।

फ्लाइवेट मॉय थाई फाइट में मलेशियाई-अमेरिकी फाइटर जोहान गज़ाली की टक्कर लेबनान के रमादान ओन्दाश से होगी। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण शाम 5:00 बजे से live.onefc.com पर किया जाएगा। लेकिन इससे पहले जानते हैं कि दो दोस्त कैसे कट्टर विरोधी बन गए।

Johan Ghazali and Ramadan Ondash

मई महीने में दोस्ती दुश्मनी में बदली

29 मई को रमादान ओन्दाश ने थाई स्टार सुरियानलैक को एक कड़े मैच में मात दी और फाइट के बाद इंटरव्यू में उन्होंने गज़ाली को चुनौती दी। 2019 से दोस्त बने हुए इन दोनों स्टार्स की दोस्ती उसी पल प्रतिद्वंदिता में बदल गई, जब गज़ाली ने चुनौती को स्वीकार कर लिया। उसे कुछ दिनों बाद इनकी फाइट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया।

फाइट को लेकर ओन्दाश ने बताया "मैं नहीं चाहता कि वह इसे निजी तौर पर लें। जब फाइट खत्म होगी फिर चाहे मैं जीतूं या हारूं, हम दोबारा दोस्त बने रह सकते हैं। हम बाहर जा सकते हैं, गोल्फ खेल सकते हैं या दूसरी चीजें कर सकते हैं। मैं उन्हें खाने पर भी बुला सकता हूं।"

गज़ाली ने अपने नए प्रतिद्वंदी को कड़ी शब्दों में चेतावनी दी

यह दोनों स्टार्स सालों से लोकल टूर्नामेंटों में हिस्सा लेते आए हैं। मगर अलग भार वर्गों में मुकाबले करने की वजह से इनकी कभी टक्कर नहीं हो पाई। अब 31 जुलाई को दोनों दोस्ती को किनारे रख रिंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ अंदाज में मुक्के, लात, कोहनी बरसाएंगे और जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

गज़ाली ने मैच को लेकर कहा, "एक मिनट के लिए भी शक मत करना कि मैं अपने अंदर के बीस्ट को बाहर लेकर नहीं आ सकता। वह खतरनाक रूप जल्द बाहर आने वाला है और शिकार के लिए पूरी तरह से तैयार है। फाइटिंग बिजनेस में कोई दोस्त नहीं होता। तुमने जिस चीज का आस लगाई है, उससे बचकर रहना।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+