जैवलिन स्टार Annu Rani की शादी में जमकर हुई गोलीबारी! फायरिंग का लाइव वीडियो वायरल, FIR दर्ज
Javelin Thrower Annu Rani Wedding: इंटरनेशनल जैवलिन थ्रोअर अन्नू रानी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। लेकिन शादी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे अन्नू रानी की मुसीबतें बढ़ गई है। अन्नू रानी की शादी का एक वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में अन्नू रानी और उनके पति राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियन साहिल भारद्वाज हवा में गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई है।
पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई (Javelin Thrower Annu Rani Wedding)
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन टाडा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर सरधना थाने में एक नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। दंपति पर दो मुख्य कानूनों के तहत आरोप लगाए गए हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 मानव जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाली जल्दबाजी या लापरवाही से संबंधित है।

वीडियो पर फैंस भी दे रहे रिएक्शन
इसके अलावा शस्त्र अधिनियम, 1959 जो धारा 25 और 30 अवैध रूप से आग्नेयास्त्रों के इस्तेमाल से जुड़ी हैं। पुलिस के अनुसार समारोह में इस्तेमाल की गई राइफल कथित तौर पर सत्यनारायण नामक व्यक्ति की थी। अब पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि हथियार कैसे हासिल किया गया और उसका उपयोग कैसे हुआ। शादी के दौरान के इस वीडियो पर फैंस भी लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
कौन हैं अन्नू रानी
अन्नू रानी भारतीय खेलों का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े हैं, ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, और 2023 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। उनके पति साहिल भारद्वाज रोहतक के रहने वाले एक जाने-माने किकबॉक्सिंग चैंपियन हैं।यह शादी एक हाई-प्रोफाइल इवेंट थी जिसमें कई एथलीट और राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई थीं। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि वरमाला के समय मंच पर ही दोनों ने फायरिंग की।
हालांकि, जश्न के दौरान की गई इस हर्ष फायरिंग ने गंभीर कानूनी और सुरक्षा चिंताएं पैदा कर दी हैं। किसी भी सार्वजनिक समारोह में गोली चलाना बेहद खतरनाक और गैर-कानूनी है। यह मामला दिखाता है कि खेल के मैदान के बाहर भी कानून का उल्लंघन स्वीकार्य नहीं है, भले ही इसमें कितने ही बड़े नाम शामिल क्यों न हों। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications