युगांडा के धावक ने किया धमाका, हाफ मैराथन में बना दिया एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

युगांडा के जैकब किप्लिमो ने हाफ मैराथन में इतिहास रचने का काम किया है। उन्होंने 57 मिनट से भी कम समय में दूरी तय करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। बार्सिलोना में हुई रेस में भाग लेते हुए उन्होंने धमाकेदार अंदाज में फिनिश लाइन टच की।

24 साल के जैकब ने इस हाफ मैराथन में 56 मिनट और 42 सेकण्ड का समय निकालते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। उन्होंने इथोपिया के योमीक केजेल्चा का रिकॉर्ड तोड़ दिया, योमीक ने 57 मिनट और 30 सेकंड का समय लेते हुए कीर्तिमान स्थापित किया था।

Jacob Kiplimo

जैकब ने टोक्यो ओलंपिक में भी धमाल मचाया था। 10000 मीटर स्पर्धा में उनके नाम कांस्य पदक आया था। इसके अलावा वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भी उन्होंने धमाल मचाते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया और कांस्य पदक हासिल कर लिया था। जैकब अपने खेल को लेकर काफी खुश हैं।

उन्होंने अपने प्रदर्शन को लेकर संतुष्टि जताई है क्योंकि इस तरह का प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने वर्ल्ड में अपना नाम और ऊँचा कर दिया है। खुद का नाम करने के अलावा उन्होंने युगांडा का भी नाम रोशन किया है। उनका कहना था कि यह कीर्तिमान तोड़ने की उम्मीद नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+