देश की टॉप साइकिलिस्ट की शिकायत में दिखी कोच की शर्मनाक हरकतें, स्लोवेनिया में जाकर हदें पार की

नई दिल्ली, 8 जून: भारत की टॉप साइकिलिस्ट ने हाल ही में अपने कोच पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे और अब इसी सिलसिले में यह सामने आया है की कथित तौर पर वह कोच इस महिला खिलाड़ी के साथ सोना चाहता था। महिला साइकिलिस्ट ने खुद अपनी शिकायत में ये सब बात की है कि चीफ नेशनल टीम के कोच आर के शर्मा जबरदस्ती उनके रूम में घुस गए और वे ट्रेनिंग के बाद उनको मसाज भी देना चाहते थे। इस दौरान शारीरिक संबंध बनाने की भी ख्वाहिश जारी की और यह सब चीजें तब हुई जब पिछले महीने स्लोवेनिया में एक कैंप चल रहा था।

शिकायत में कोच की आशिकी का खौफ दिखा
यह सब चीजें महिला साइकिलिस्ट ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी साई को एक ईमेल में दर्ज अपनी शिकायत में कहीं है। शिकायत में कहा गया है कि शर्मा साइकिलिस्ट को अपनी पत्नी के तौर पर देखना चाहता था। जब लड़की नहीं मानी तो कोच ने उसके करियर को खत्म करने की धमकी भी दी। शिकायत बताती है कि जब साइकिलिस्ट ने कैंप छोड़कर भारत आने की बात की तो शर्मा ने उसके परिवार को फोन लगाया और उससे शादी करने की बात की क्योंकि शर्मा के हिसाब से इस खेल में लड़की का कोई भविष्य नहीं है।

साई और साइकिल फेडरेशन दोनों के पास शिकायत दर्ज
शर्मा अभी भी स्लोवेनिया में भारतीय टीम के बाकी सदस्यों के साथ हैं जहां वे इसी महीने होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए ट्रेनिंग कैंप को कोच कर रहे हैं यह प्रतियोगिता 14 जून को शुरू होगी। यह कोच नेशनल टीम के साथ 2014 से शामिल रहा है। इस मामले की जांच साई कर रहा है। इसके अलावा भारत के साइकिल फेडरेशन ने भी शिकायत दर्ज की है और एक कमेटी गठित की है।

अकेले में होटल का कमरा शेयर करना चाहता था
शिकायत में महिला साइकिलिस्ट ने यह भी कहा है कि उनके कोच पहले ही हैरतअंगेज ढंग से इस बात को जाहिर किया कि वह स्लोवेनिया में उसके साथ अकेले में होटल का कमरा शेयर करना चाहते हैं। तब तक यह खिलाड़ी स्लोवेनिया नहीं गई थी लेकिन वहां पर जाकर ट्रेनिंग करने में केवल दो ही दिन बाकी थे और वह कोच की बात को सुनकर काफी परेशान-हैरान थी। पर ट्रेनिंग भी जरूरी थी जिसके चलते खिलाड़ी ने तय किया कि स्लोवेनिया जाकर अपने रहने का अलग बंदोबस्त करने के लिए अनुरोध करेगी।

16 मई को जब खिलाड़ी स्लोवेनिया पहुंची तो..
शिकायत के अनुसार 16 मई को जब खिलाड़ी स्लोवेनिया पहुंची तो वहां उसने अलग कमरे की मांग की लेकिन कोच शर्मा ने काफी रुखा बर्ताव किया और कहा कि इससे अच्छा तो वह भारत में ही रह लेती। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसकी यह मांग नहीं सुनी गई और उनके पास कोच के रूम में रहने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा लेकिन इसके बाद टीम के सपोर्ट स्टाफ साई के सीनियर अधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचाया जिसके बाद उसके लिए तुरंत एक अलग कमरे का इंतजाम किया गया।

शिकायत में आगे सबसे भयानक मंजर दर्शाया गया है जो 29 मई को हुआ
हालांकि इन सब से कोच बड़ा परेशान हो गया और उसने लड़की का करियर तबाह करने की धमकी दी। शिकायत में आगे सबसे भयानक मंजर दर्शाया गया है जो 29 मई को हुआ। तब कोच ने जर्मनी से वापस आने के बाद सुबह 7:00 बजे लड़की के कमरे का दरवाजा खटखटाया और जबरदस्ती उसके कमरे में घुसने की कोशिश करने लगा। उसके बाद भी वह लड़की के बेड पर लेटने की कोशिश करने लगा और जब शिकायतकर्ता नहीं मानी तो कोच उसको अपनी ओर खींचने की कोशिश करने लगा और कहा कि वह उसके साथ सो जाए।

'कोच बोला- पत्नी की तरह रहो'
कोच ने यह भी कहा कि अब लड़की को उसकी पत्नी की तरह बर्ताव करना चाहिए क्योंकि वो उसको बहुत पसंद करता है और अपनी पत्नी के तौर पर ही उसको अपने जीवन में चाहता है। लड़की इस दौरान लगातार रोती रही और कोच से गुहार लगाती रही कि वह कमरा छोड़कर चला जाए। लड़की बहुत डरी हुई थी, उसको अपनी सुरक्षा की चिंता थी और अपने जीवन को लेकर भी काफी सोच विचार हो रहा था। इसके बाद इस घटना के बारे में लड़की ने स्पोर्ट्स मनोवैज्ञानिक को बताया।

सबसे कड़े कदम उठाने की मांग की
इन सब घटनाओं के बाद लड़की की दिमागी हालत ऐसी नहीं थी कि वह ट्रेनिंग कर पाती इसलिए उसने कमरा छोड़ने का फैसला किया और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम के सीईओ को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद लड़की को भारत वापस लाया गया इस पूरी अवधि के दौरान साई के अधिकारी और एथलीट रिलेशनशिप मैनेजर लड़की के संपर्क में रहे, ऐसा सब शिकायत में कहा गया है। लड़की ने आर के शर्मा के खिलाफ सबसे कड़े कदम उठाने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications