भारतीय मिक्स रिले टीम को बड़ा झटका, नेशनल रिकॉर्ड के बाद भी नहीं मिली पेरिस ओलंपिक में जगह
ओलम्पिक से पहले भारत की मिक्स्ड रिले टीम को एक बड़ा झटका लगा है। 4x400 मीटर रिले में नेशनल रिकॉर्ड स्थापित होने के बाद भी इस टीम को पेरिस ओलंपिक में जगह नहीं मिल पाई है। इंटर-स्टेट चैम्पियनशिप में अंतिम दिन लक्ष्य से ठीक एक सेकंड पीछे रहते हुए क्वालीफाई करने से चूक गई।
समय की गणना के लिए श्रीलंका और मालदीव को भी आमंत्रित किया गया था। इंटरनेशनल इवेंट के लिए तीन नेशनल टीमों का होना जरूरी होता है। भारतीय टीम का लक्ष्य 3:11:87 का समय था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। भारतीय टीम ने 3:12:87 का समय लिया और ओलम्पिक की दौड़ से बाहर हो गई।

एशियाई रिले में भारतीय टीम ने को नेशनल रिकॉर्ड बनाया था, उसे पीछे छोड़ दिया लेकिन इसके बाद भी ओलम्पिक का टिकट नहीं मिल पाया। यह एक निराश करने वाली बात कही जा सकती है। व्यक्तिगत 400 मीटर में भाग लेने वाली किरन को शामिल किया गया था। वह नेशनल कैम्प के बाहर ट्रेनिंग लेती हैं।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का एक सीधा नियम है कि टीमों को सिर्फ नेशनल कैम्पों में से ही चुना जाएगा। भारत की तरफ से ए और बी टीमों को मैदान पर उतारा गया था। पुरुष और महिला टीमों ने ओलम्पिक में जगह हासिल कर ली है लेकिन मिक्स टीम बाहर हो गई जो एक बड़ी निराशा कही जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications