Paris Olympics: भारत की पुरुष तीरंदाजी टीम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंची, मिक्स टीम इवेंट में होंगे धीरज-अंकिता

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन से एक दिन पहले ही तीरंदाजी के मुकाबले हुए। रैंकिंग राउंड में महिला स्पर्धा के बाद पुरुष स्पर्धा देखने को मिली। भारत की महिलाओं के बाद पुरुषों ने भी धांसू प्रदर्शन किया। हालांकि आधे गेम तक भारतीय टीम पीछे थी लेकिन बाद में वापसी की

dhiraj bommadevara

भारत के लिए धीरज बोम्मदेवरा ने अपने निशाने एकदम सटीक लगाए। उनके अलावा तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव भी स्पर्धा में थे। जाधव का निशाना भटका हुआ लगा। वह लगातार खराब शॉट के कारण पिछड़ते चले गए और अंत तक उनका यही सिलसिला चला।

भारतीय टीम ने 27 टीमों के बीच हुए मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और इस जीत के हीरो धीरज रहे। उन्होंने कुल 681 का स्कोर किया और चौथे स्थान पर रहे। भारत ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए कुल 2013 अंक हासिल किये। तरुणदीप ने 676 अंकों के साथ 14वां स्थान बनाया। उनके अलावा प्रवीन जाधव 658 अंकों के साथ 39वें स्थान पर रहे।

इसके अलावा भारत को मिक्स टीम ड्रॉ में भी जगह मिली है। भारत की अंकिता भकत ने 666 अंक जुटाए थे और धीरज बोम्मदेवरा ने 681 अंक हासिल किये। दोनों मिक्स टीम इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। इससे पहले महिला वर्ग में भारत ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+