कॉमनवेल्थ गेम्स में इंडियन आर्मी का दबदबा, 122 खिलाड़ियों के दल में सिर्फ 20 सैनिक, जीत लाए 16 मेडल

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने अपना पूरा दमखम लगाया और 39 मेडल जीते, अगर पूरी तस्वीर को आंकड़ों की नजर से देखें तो सबसे बड़ी कहानी भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने लिखी। देश की ओर से ग्लासगो भेजे गए 122 खिलाड़ियों के दल में सेना से जुड़े सिर्फ 20 खिलाड़ी शामिल थे। यानी पूरी टीम में करीब 16 प्रतिशत लोग आर्मी से थे। इसके बावजूद पदक जीतने की बात आई तो सबसे ज्यादा योगदान इन्हीं खिलाड़ियों का रहा।

गेम्स में भारत के 39 मेडल्स में 16 पदक अकेले भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने जीते हैं। यानी भारत की कुल पदक संख्या का करीब 41 प्रतिशत हिस्सा सेना के खिलाड़ियों के खाते में गया। यह आंकड़ा साफ बताता है कि छोटे दल के बावजूद सेना ने उम्मीद से कहीं ज्यादा प्रदर्शन किया।

Commonwealth Games 2026

भारतीय सेना के 20 खिलाड़ियों में से 16 खिलाड़ी पदक जीतने में सफल रहे। यानी लगभग 80 प्रतिशत स्ट्राइक रेट देखने को मिला । कम प्लेयर्स के साथ बेहतर प्रदर्शन कर सेना ने बता दिया कि सिर्फ सरहद नहीं, बल्कि गेम्स में भी उनका ही दबदबा है।

गोल्ड मेडल में भी सेना का दबदबा

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में 13 स्वर्ण पदक जीते। इनमें से 8 गोल्ड भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने दिलाए। यहां भी सबको पीछे छोड़ते हुए सेना ने 61 फीसदी गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया। अन्य खिलाड़ी सिर्फ 39 फीसदी गोल्ड मेडल अपने नाम कर पाए।

गेम्स के 122 लोगों के दल में 16 फीसदी स्ट्रेंथ के बावजूद सेना ने 61 फीसदी गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाते हुए हर किसी को हैरान करने वाला काम किया है। सेना में हवलदार से लेकर सूबेदार और लेफ्टिनेंट कर्नल तक की रैंक वाले प्लेयर्स ने इन गेम्स में अपना जलवा दिखाया है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले देश को गिफ्ट

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है और इससे पहले सेना ने देश को यह बड़ा गिफ्ट दिया है। सिर्फ 20 खिलाड़ियों के छोटे दल ने 16 पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि भारतीय सेना सिर्फ देश की सीमाओं की सुरक्षा ही नहीं करती, बल्कि खेल के मैदान पर भी तिरंगा बुलंद करने में सबसे आगे खड़ी रहती है।

गोल्ड मेडल

  • नायब सूबेदार प्रीति पवार - मुक्केबाजी (54 किग्रा)
  • नायब सूबेदार जैस्मीन लांबोरिया - मुक्केबाजी (57 किग्रा)
  • हवलदार साक्षी चौधरी - मुक्केबाजी (51 किग्रा)
  • हवलदार अरुंधति चौधरी - मुक्केबाजी (70 किग्रा)
  • हवलदार सचिन सिवाच - मुक्केबाजी (60 किग्रा)
  • हवलदार अंकुश पंघाल - मुक्केबाजी (80 किग्रा)
  • सूबेदार सोमन राणा - पैरा शॉट पुट (F57)
  • हवलदार हर्ष सिंह - जूडो

सिल्वर मेडल

  • नायब सूबेदार सर्वेश कुशारे - ऊंची कूद (हाई जंप)
  • नायब सूबेदार गुलवीर सिंह - 10,000 मीटर दौड़
  • हवलदार अजय बाबू - भारोत्तोलन
  • लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) नीरज चोपड़ा - भाला फेंक
  • हवलदार जादुमणि सिंह - मुक्केबाजी (55 किग्रा)
  • लांस नायक शुभम जुयाल - पैरा शॉट पुट (F57)
  • सूबेदार नरेंद्र - मुक्केबाजी (+90 किग्रा)

ब्रॉन्ज मेडल

  • नायब सूबेदार गुलवीर सिंह - 5,000 मीटर दौड़
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+