Paris Olympics: 'इंडिया' ने रचा पेरिस ओलंपिक में इतिहास, पहली बार हो रहे इस गेम में जीता मुकाबला
Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में इस बार कुछ नए गेम्स को भी शामिल किया गया था और दर्शकों को आनन्द लेने का मौका भी मिला। अलग-अलग स्पर्धाओं के साथ हुए इन खेलों में भारत की तरफ से 100 से भी ज्यादा एथलीटों ने भाग लिया। हालांकि मेडल उतने नहीं आए।
पहली बार ब्रेकिंग को भी शामिल किया गया था, इसे ब्रेक डांस भी कहते हैं। इस गेम में एक एथलीट ने धमाका करते हुए फैन्स को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया। हर कोई इस एथलीट का गेम देखकर हैरान था और दांतों तले उँगलियाँ दबाने को मजबूर हो गया।

जब इस एथलीट का गेम चल रहा था, तब दर्शकों की तरफ से एक ही आवाज बार-बार आ रही थी, वह थी 'इंडिया-इंडिया। ' अब यह जानना जरूरी है कि आखिर ऐसा क्या था कि 'इंडिया' के नारे बार-बार लगे थे। दरअसल इस एथलीट की वजह से ऐसा देखने को मिला था।
दरअसल नीदरलैंड्स की 18 वर्षीय एथलीट ने अपने ब्रेक डांस से दर्शकों का मन मोह लिया और इसी वजह से 'इंडिया' के नारे लगे। इस एथलीट के नाम के कारण ऐसे नारे लगे। नीदरलैंड्स से आनेव आली एथलीट का नाम इंडिया सरजो है और दर्शकों की जुबान पर इनका ही नाम था।
हालांकि इंडिया ने राउंड रॉबिन मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए अगले चरण में जगह बनाई थी लेकिन बाद में उनको हार का सामना करना पड़ा। इंडिया ने जब अपना पहला मुकाबला जीता, यह इस गेम का पहला मैच था। बाद में वह सेमीफाइनल में हार गईं। इसके अलावा कांस्य पदक मैच में भी इंडिया को चीन की एथलीट के सामने हार का सामना करना पड़ा था लेकिन पहला मैच जीतने के कारण उनका नाम इतिहास में दर्ज हो गया।
ब्रेकिंग को पहली बार ही ओलंपिक में शामिल किया गया है। इसमें शरीर से लगने वाली ताकत के साथ ही आर्ट का प्रदर्शन भी होता है। काफी समय से मांग की जा रही थी कि इस गेम को भी ओलंपिक में शामिल किया जाए और इस बार ऐसा ही देखने को मिला।












Click it and Unblock the Notifications