आंखों में नमी, दिल में खुशी, लियोनेल मेसी ने पूरा किया 5 साल के फैन का सपना, इमोशनल कर देगी कहानी

lionel messi little fan: कहते हैं सपनों की कोई कीमत नहीं होती, बस उन्हें सच करने का जज़्बा होना चाहिए। अफगानिस्तान के एक छोटे से गांव में रहने वाला 5 साल का मुरतज़ा इस बात का सबसे बड़ा सबूत है। मुरतज़ा गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। उसके घर में दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल था, लेकिन उसके दिल में एक सपना पल रहा था। वह सपना था अपने पसंदीदा फुटबॉलर लियोनेल मेसी की जर्सी पहनने का।

जर्सी खरीदने के भी नहीं थे पैसे (lionel messi little fan)

पैसे न होने के कारण असली जर्सी खरीदना नामुमकिन था। लेकिन मुरतज़ा का परिवार उसके चेहरे की मुस्कान देखना चाहता था। ऐसे में उन्होंने एक प्लास्टिक बैग लिया, नीले और सफेद रंग कॉलर करते हुए उस पर मार्कर से लिखा Messi 10। मुरतज़ा ने जब वह प्लास्टिक बैग पहनकर फोटो खिंचवाई, शायद उसने भी नहीं सोचा होगा कि यह तस्वीर उसकी जिंदगी बदल देगी।

lionel messi 1

मेसी ने गिफ्ट किए दो टी-शर्ट

सोशल मीडिया पर यह फोटो वायरल हो गई और लियोनेल मेसी तक भी पहुंच गई। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉलर ने इस मासूमियत को देखा और उसका दिल पिघल गया। मेसी ने यूनिसेफ के साथ मिलकर मुरतज़ा के लिए न सिर्फ दो ऑटोग्राफ वाली असली जर्सी भेजी, बल्कि एक फुटबॉल भी गिफ्ट किया। जर्सी मिलने के बाद मुरतज़ा की आंखों में जो खुशी थी, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। अब वह बड़े गर्व से कहता है कि सब मुझे Messi बुलाएं।

लियोनेल मेसी के नाम है कई उलब्धियां

लियोनेल मेसी ने अब तक 8 बैलन डी ओर 4 चैंपियंस लीग और 10 ला लीगा खिताब जीते हैं। 2022 में उन्होंने अर्जेंटीना को विश्व कप जिताकर इतिहास रच दिया। दुनिया उन्हें महान खिलाड़ी मानती है, लेकिन मुरतज़ा के लिए वह सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, एक सपना हैं जो हकीकत बन गया। सोशल मीडिया पर फैंस के बीच मेसी अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+