गरीब परिवार से आने वाले फाइटर रैम्बोलैक ने हजार से कम की कमाई के बाद लाखों का सफर कैसे किया पूरा?

पिछले लगातार चार मुकाबलों में लाजवाब जीत दर्ज करने के बाद खतरनाक स्ट्राइकर रैम्बोलैक 2026 के अपने पहले मैच के लिए वापसी करने जा रहे हैं। उनका सामना ONE Championship के अगले इवेंट ONE Fight Night 39 में होगा।

24 जनवरी के दिन रैम्बोलैक की टक्कर रूसी स्टार अब्दुल्ला दयाकाएव से बेंटमवेट मॉय थाई मैच में होगी। इस फाइट का विजेता मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने का अगला चैलेंजर बन सकता है। 22 वर्षीय रैम्बोलैक भले ही अब खिताब के बेहद करीब हैं, लेकिन उनका जीवन हमेशा इतना आसान नहीं रहा।

Rambolek

बेहद गरीब किसान परिवार में हुआ जन्म

रैम्बोलैक का जन्म थाईलैंड के एक ऐसे इलाके में हुआ, जिसे गरीबी और बदहाली के लिए जाना जाता है। उनके माता-पिता छोटे-मोटे किसान थे। उन्होंने अपने देश के राष्ट्रीय खेल मॉय थाई की शुरुआत 7 वर्ष की आयु से होगी और कुछ समय बाद पहले मैच के लिए उन्हें करीब 850 रुपये मिले।

उन्होंने उस पैसे का इस्तेमाल अपने परिवार के लिए किया और फाइट करना जारी रखा। आज वह दुनिया के सबसे चर्चित फाइटरों के साथ रिंग साझा करते हैं, जिसकी उन्होंने कभी सपने में भी कल्पना नहीं की होगी।

हॉलीवुड की मशहूर फिल्म "रैम्बो" से ली नाम की प्रेरणा

ONE Championship के अपने पिछले आठ मैचों में छह जीत दर्ज करने वाले रैम्बोलैक को अपनी घातक किक और मुक्कों के लिए जाना जाता है। उन्हें रैम्बोलैक नाम की प्रेरणा हॉलीवुड की चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी "रैम्बो" से मिली, जिसमें दिग्गज एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलोन ने मुख्य किरदार निभाया।

थाईलैंड के क्षेत्रीय संगठनों में कामयाबी के बाद उन्हें वीकली इवेंट सीरीज ONE Friday Fights में फाइट करने का मौका मिला और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने लगातार दो मैचों में दो नॉकआउट हासिल कर संगठन के साथ 1 लाख यूएस डॉलर का फाइट कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में सफलता अर्जित की और अब वह खिताबी मैच की तलाश में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+