Manu Bhaker पर टूटा दुखों का पहाड़, नानी और मामा की मौत, सड़क दुर्घटना में गई जान
Manu Bhaker News: भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राष्ट्रपति से प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने के दो दिन बाद ही मनु के मामा और नानी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह दुर्घटना महेंद्रगढ़ बाईपास रोड पर हुई जब मनु भाकर के मामा युद्धवीर सिंह और नानी सावित्री देवी स्कूटर पर जा रहे थे।
नानी और मामा की मौत (Manu Bhaker News)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कूटर को गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों पीड़ित जमीन पर गिर गए और उनकी तुरंत मौत हो गई। युद्धवीर सिंह राज्य परिवहन निगम में ड्राइवर के तौर पर काम करते थे और वह उस समय काम पर ही जा रहे थे। उनकी मां सावित्री देवी उनके साथ लोहारू चौक में अपने छोटे बेटे से मिलने गई थीं।

गलत साइड से आ रही कार ने मारी टक्कर
जब वे दोनों कल्याणा मोड़ इलाके में पहुंचे, तो उन्हें तेज गति से आ रही ब्रेज़ा कार ने टक्कर मार दी, यह कार सड़क के गलत साइड से आ रही थी। कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और स्कूटर से टकरा गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। कार खुद सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के तुरंत बाद ब्रेज़ा का ड्राइवर मौके से भाग गया। स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़ितों के शवों को बरामद किया, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।
अधिकारियों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ड्राइवर को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। घटना की पुलिस जांच जारी है, और हिट-एंड-रन ड्राइवर का पता लगाने के प्रयास किया जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद से ही मनु भाकर को लेकर फैंस अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। बता दें कि दो दिन पहले ही मनु भाकर को राष्ट्रपति ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया था।












Click it and Unblock the Notifications