Cristiano Ronaldo: 'अभी तो मैं जवान हूं', 5 बच्चों की मां से रोनाल्डो ने की सगाई, पहनाया करोड़ों का हीरा
Cristiano Ronaldo Engagement Ring: फुटबॉल की दुनिया के बेताज बादशाह क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने लॉन्ग-टाइम पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिग्ज (Georgina Rodríguez) से इसी साल अगस्त में सगाई की थी। लेकिन हाल ही में उनकी सगाई की खबरें एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, जॉर्जीना रोड्रिग्ज ने अपनी सगाई की रिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद से ही इसकी कीमत को लेकर चर्चाएं तेज है।
अंगूठी की कीमत जान हो जाएंगे हैरान (Cristiano Ronaldo Engagement Ring)
लगभग 10 साल तक साथ रहने और पांच बच्चों के खूबसूरत परिवार के बाद इस कपल ने अपने रिश्ते को एक नया नाम देने का फैसला किया है। जॉर्जीना ने सोशल मीडिया और 'एल स्पेन' को दिए एक इंटरव्यू में अपनी सगाई की शानदार अंगूठी की झलक शेयर की।

यह कोई साधारण अंगूठी नहीं है, इसमें एक बड़ा ओवल-कट हीरा लगा है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। विशेषज्ञों के अनुसार इस अंगूठी का मुख्य हीरा 25 से 37 कैरेट का हो सकता है, जिसकी अनुमानित कीमत 16 से 42 करोड़ रुपये ($2-5M) के बीच है। हालांकि, हीरे की गुणवत्ता की अभी तक कोई आधिकारिक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।
जॉर्जीना ने इंटरव्यू में किए कई खुलासे
इंटरव्यू के दौरान जॉर्जीना ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह अंगूठी बेहद खूबसूरत है। 10 साल के इंतजार के बाद रोनाल्डो कम से कम इतना तो मेरे लिए कर ही सकते थे। उन्होंने यह भी बताया कि जब रोनाल्डो ने उन्हें प्रपोज किया तो वह इतनी हैरान थीं कि अंगूठी के डिब्बे को अगले दिन सूरज की रोशनी में ही देख पाईं। इस इंटरव्यू में उन्होंने कई और बातों का जिक्र भी किया है।
रोनाल्डो का प्यार समय के साथ हुआ गहरा
31 वर्षीय जॉर्जीना ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात करते हुए कहा कि उनका और रोनाल्डो का प्यार समय के साथ और गहरा हुआ है। आज वे पांच बच्चों के माता-पिता हैं (तीन बेटे और दो बेटियां)। जॉर्जीना के मुताबिक, एक बड़ा परिवार उनका बचपन का सपना था क्योंकि वह खुद एक छोटे परिवार से आती हैं। जब उनसे भविष्य में और बच्चों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैं अभी युवा यानी जवान हूं, आगे जो भी होगा वह ईश्वर की इच्छा पर निर्भर है।
इंस्टाग्राम पर 70 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाली जॉर्जीना आज दुनिया की सबसे खूबसूरत और कामयाब महिलाओं में से एक हैं। इसके बावजूद वह खुद को जमीन से जुड़ा मानती हैं। उन्होंने कहा कि मैं कभी खुद को रोनाल्डो से ज्यादा मशहूर महसूस नहीं करती। मुझे मशहूर होने के अहसास में ढलने में वक्त लगा क्योंकि मेरा जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications