Bray Wyatt Death: 36 साल की उम्र में WWE स्टार ब्रे वायट का निधन, फैंस में दौड़ी शोक की लहर
Former WWE Champion Bray Wyatt Death: डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व चैंपियन ब्रे वायट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 36 साल की कम उम्र में ही डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व चैंपियन ब्रे वायट ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हार्ट अटैक के कारण अचानक हुई उनकी इस मौत से करोड़ों फैंस सदमे में हैं। ब्रे वायट को सोशल मीडिया द्वारा फैंस श्रद्धांजलि देने का काम कर रहे हैं। कुछ फैंस के लिए इस बात को यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।
रिंग में वापसी का था इंतजार: फैंस ब्रे वायट को वापस रिंग में देखने के लिए बेताब थे। लंबे समय से बीमार होने के कारण वह खेल से बाहर चल रहे थे। रिकवरी के बाद उनकी वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन अचानक उनकी मौत की खबर सामने आने से उन्हें दोबारा कुश्ती करते देखने का सपना फैंस के लिए अब सपना बनकर ही रह गया है।

ट्रिपल एच ने शेयर की खबर: ब्ल्यूडब्ल्यूई ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देने का काम किया है। ट्रिपल एच ने उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा कि डब्ल्यूडब्ल्यूई परिवार के सदस्य ब्रे वायट की मौत की दुखद खबर सामने आई है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है और सभी से आशा करते हैं कि इस समय उनकी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे।
तीन बार बने विश्व चैंपियन: ब्रे वायट अपने करियर के दौरान एक बार डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप और दो बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने में कामयाब रहे थे। पिछले साल सितंबर में उन्होंने आखिरी बार रिंग में वापसी की थी। इसके बाद से वह बमारी के कारण रिंग से दूर चले गए थे, उम्मीद थी कि वह फिर वापसी करेंगे, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौक की खबर ने सबको हैरान कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications