R Praggnanandhaa: प्रज्ञानंद से मिले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, माता-पिता के सामने किया सम्मानित

R Praggnanandhaa meet Union Sports Minister Anurag Thakur: भारतीय शतरंज खिलाड़ी रामेशबाबू प्रज्ञानंद पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिडे वर्ल्ड कप चेस टूर्नामेंट के फाइनल में मैग्नस कार्लसेन से हार झेलने के बाद प्रज्ञानंद ने दूसरे स्थान पर अपने खेल को समाप्त किया। भले ही वो फाइनल मैच हार गए हो, लेकिन अपे दमदार खेल से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।

अनुराग ठाकुर ने किया सम्मानित: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में प्रज्ञानंद और उनके माता-पिता को सम्मानित करने का काम किया। फाइनल में 18 वर्षीय प्रज्ञानानंद के सामने दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से थे। इसके बावजूद प्रज्ञानंद ने काफी चतुराई तरीके से गेम को अंजाम दिया। प्रज्ञानंद आने वाले दिनों में भारत के लिए कई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

 FIDE World Cup 2023 1

प्रधानमंत्री ने कहा- आप पर गर्व है: अनुराग ठाकुर से पहले प्रज्ञानंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद पीए मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि आप जुनून और दृढ़ता के प्रतीक हैं। आपका उदाहरण दिखाता है कि कैसे भारत के युवा किसी भी क्षेत्र को जीत सकते हैं। आप पर गर्व है। प्रज्ञानंद ने खेल से दुनियाभर में भारत का नाम रौशन करने का काम किया है।

Recommended Video

    R Praggnanandhaa: प्रज्ञानंद से मिले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, माता-पिता के सामने किया सम्मानित

    माता-पिता ने दिया साथ: प्रज्ञानंद को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके माता-पिता का भी बड़ा हाथ रहा है। प्रज्ञानंद के पिता का नाम श्री जयंत नंदा है। वह एक आईटी इंजीनियर हैं और प्रज्ञा के शतरंज के करियर को उन्होंने आगे बढ़ाने में हमेशा मदद की है। प्रज्ञानंद की मां श्रीमती सुमति नंदा ने अपने बेटे को शतरंज खेलना सिखाया था। वह हर मुकाबले में अपने बेटे का हौसला बढ़ाने के लिए साथ रहती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+