Paris 2024: मनु भाकर के पिता ने दिया बेटी के मेडल पर रिएक्शन, जानिए किसको दिया क्रेडिट

Paris Olympics: मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए झंडे गाड़ दिए और धमाका कर दिया। उन्होंने भारत को पहला मेडल दिला दिया। शूटिंग में महिला वर्ग का यह पहला मेडल है। कांस्य पदक जीतकर मनु भाकर ने उस सूखे को भी समाप्त कर दिया, जो 12 साल से चला आ रहा था।

एएनआई से बातचीत में निशानेबाज मनु भाकर के चाचा बलजीत सिंह ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि मनु ने ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया। हम स्वर्ण पदक की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन हम बहुत खुश थे। पूरा गांव उनका स्वागत करेगा। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।

manu bhaker

मनु के पिटा ने कहा कि पूरे देश को मनु पर गर्व है, उनके दो इवेंट बाकी हैं, हमें उम्मीद है कि वह बेहतर प्रदर्शन करेंगी। मनु को सरकार और फेडरेशन से काफी सहयोग मिला। देश की जनता के आशीर्वाद से ही वह यह हासिल कर सकीं। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

मनु के एक और चाचा महेंद्र सिंह ने कहा कि थोड़ी निराशा हुई क्योंकि हम गोल्ड मेडल की उम्मीद कर रहे थे। यह भी कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। वह आगामी ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लेंगी और उम्मीद है कि एक गोल्ड मेडल भी जीतेंगी। मनु की दादी ने कहा कि मैं उन्हें आशीर्वाद देती हूं। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। उनके यहां आने पर हम सब उनका स्वागत करेंगे। मैं उनके लिए खास खाना बनाऊंगी।

मनु भाकर के पास सिल्वर मेडल जीतने का मौका भी था लेकिन कोरियाई शूटर से वह अंतिम शॉट में 0.2 अंक से पीछे रह गईं और कांस्य पदक पर अभियान समाप्त कर दिया। मनु भाकर की जीत के बाद देश में जश्न का माहौल है और हर कोई ख़ुश है। गोल्ड और सिल्वर मेडल दोनों पर ही कोरिया की शूटरों ने कब्जा जमा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+