सफलता का घमंड या निजी दुश्मनी? Mary Kom के बयान पर भड़के लोग, कहा- अपने बच्चों के पिता का तो सम्मान करतीं
Fans Trolls Mary Kom: भारत की दिग्गज मुक्केबाज और छह बार की विश्व चैंपियन एम.सी. मैरी कॉम (Mary Kom) चर्चा में बनी हुई हैं। रजत शर्मा के मशहूर शो 'आप की अदालत' में मैरी कॉम ने अपने 20 साल पुराने विवाह के टूटने और अपने पूर्व पति करुंग ओंखोलर (ओंलर) से अलग होने के कारणों का खुलासा किया। लेकिन उन्होंने जो खुलासे किए, उसने पूरे देश को चौंका दिया है। हालांकि, उनके कुछ बयानों ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस और ट्रोलिंग को भी जन्म दे दिया है।
मैरी कॉम ने पति पर लगाया धोखे का आरोप (Fans Trolls Mary Kom)
शो के दौरान मैरी कॉम काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया कि उन्होंने अपने करियर के लिए परिवार या पति को छोड़ा। मैरी ने आरोप लगाया कि मैंने उसे नहीं छोड़ा, बल्कि उसने मुझे धोखा दिया। उन्होंने बताया कि वे लगभग दो साल तक इस दुख को अकेले सहती रहीं और मामले को निजी रखा, लेकिन अब सच बोलना जरूरी था।

पैसों के लेन-देन पर बड़ा खुलासा
मैरी कॉम ने सबसे चौंकाने वाला खुलासा पैसों के लेन-देन को लेकर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति ने उनकी जानकारी के बिना उनके नाम पर कर्ज लिए और उनके बैंक खातों से मोटी रकम निकाली। मैरी ने कहा कि जब मुझे इस वित्तीय अनियमितता का पता चला, तो मैं कांपने लगी थी। मैंने कभी अपने अकाउंट्स चेक नहीं किए क्योंकि मुझे उन पर अंधा भरोसा था।
मैरी कॉम के बयान पर मचा बवाल
इतना ही नहीं, मैरी कॉम ने उन दावों को भी खारिज कर दिया कि ओंलर ने उनके लिए फुटबॉल में अपना करियर कुर्बान किया था। उन्होंने दो टूक कहा कि उनके पति के पास न तो कोई स्थिर करियर था और न ही आय का कोई जरिया। मैरी कॉम के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है। जहां कुछ लोग उनके साहस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं एक बड़ा वर्ग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहा है।
लोगों ने किया ट्रोल
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि घर की बात घर में रहनी चाहिए थी, इस तरह नेशनल टीवी पर अपने बच्चों के पिता का अपमान करना चैंपियन को शोभा नहीं देता। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि अगर यही बात किसी पुरुष ने अपनी पत्नी के लिए कही होती, तो क्या समाज उसे स्वीकार करता? ट्रोलर्स का आरोप है कि मैरी कॉम ने घरेलू काम और घर संभालने के योगदान को 'बेरोजगारी' कहकर अपमानित किया है।












Click it and Unblock the Notifications