Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Khelo India Youth Games 2025: खेलो इंडिया में ई-स्पोर्ट्स की एंट्री, मेजबान बिहार ने मारी बाजी

भारत में ई-स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को उस वक्त बड़ी पहचान मिली जब खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) के सातवें सीजन में इसे एक डेमो गेम के रूप में शामिल किया गया। इस ऐतिहासिक कदम की मेजबानी बिहार ने की और कई इवेंट्स में टॉप-3 में रहते हुए यह साफ कर दिया कि बिहार अब ई-स्पोर्ट्स की दुनिया में तेजी से उभरती ताकत बन चुका है।

इस डेमो गेम में कुल आठ राज्यों ने भाग लिया, जिसमें बीजीएमआई, शतरंज, स्ट्रीट फाइटर 6 और ई-फुटबॉल जैसे खेल शामिल थे। यह आयोजन भारत में ई-स्पोर्ट्स को पारंपरिक खेलों के समान दर्जा दिए जाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम था।

Khelo India Youth Games

सभी कैटेगरी में बीजीएमआई ने एक बार फिर भारत के सबसे लोकप्रिय ई-स्पोर्ट्स का स्थान बनाए रखा। कुल 16 टीमों- प्रत्येक राज्य से दो- ने इस इवेंट में भाग लिया। बिहार की A और B टीमों ने पहला और तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि तमिलनाडु की A टीम ने दूसरे स्थान पर रहते हुए उनके बीच जगह बनाई।

ई-फुटबॉल कंसोल कैटेगरी में तमिलनाडु के अर्णव राजीव पारिख विजेता बने, जबकि बिहार के तनव राज दूसरे स्थान पर और महाराष्ट्र के रोनित सागर सतम तीसरे स्थान पर रहे। शतरंज में भी बिहार के खिलाड़ियों का दबदबा रहा, जिसमें रुपेश बी रामचंद्र और अमृत रौनक ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि महाराष्ट्र के मोहित कमलेश थानवी तीसरे स्थान पर रहे।

स्ट्रीट फाइटर 6 में तेलंगाना के मंडलापु श्रीजेश ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र के पार्थ स्वप्निल पवार रहे, जबकि बिहार के रोहित कुमार ने तीसरे स्थान पर रहते हुए राज्य को एक और पदक दिलाया।

ई-फुटबॉल मोबाइल कैटेगरी का फाइनल नागालैंड के लैमगूहाओ किपगेन और अरुणाचल प्रदेश के जिपिन गोंगो के बीच खेला गया। महाराष्ट्र के पार्थ वरेकर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस आयोजन को राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) का समर्थन प्राप्त था। फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन्स ऑफ इंडिया (FEAI) ने इस आयोजन की रूपरेखा तैयार की, जिसकी योग्यता प्रतियोगिता 25 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी।

इस संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए एफईएआई के संस्थापक वैभव डांगे ने कहा कि, 'यह एक शानदार पहल है और मैं भारतीय खेल प्राधिकरण, बिहार सरकार, उनके खेल विभाग और पूरी टीम का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने ई-स्पोर्ट्स को खेलो इंडिया अभियान का हिस्सा बनाया, जिसे एफईएआई पिछले कुछ वर्षों से सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा है।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'खेलो इंडिया पहल ने भारत में प्रतिस्पर्धी खेलों को स्कूल और कॉलेज स्तर तक पहुंचाया है। यह न केवल युवाओं की क्षमता को निखारता है, बल्कि प्रतिभा को पहचानने का एक बेहतरीन मंच भी है। ऐसे में ई-स्पोर्ट्स को इसमें शामिल किया जाना एक बेहद स्वागत योग्य कदम है।'

इसे लेकर आगे की दिशा औऱ दशा पर बात करते हुए एफईएआई के सह-संस्थापक अभिषेक इस्सर ने कहा कि, '2027 में प्रस्तावित ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप के मद्देनज़र, केआईवीजी मंच हमारे लिए नई प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें वैश्विक प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में मदद कर सकता है।'

अधिक जानकारी के लिए आप https://youth.kheloindia.gov.in/ और https://youth.kheloindia.gov.in/medal-tally पर जा सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+