Divya Deshmukh: कौन हैं दिव्या देशमुख? 19 साल की उम्र में खत्म किया चीन का दबदबा, हुई पैसों की बारिश
Divya Deshmukh: महिला चेस वर्ल्ड कप में भारत की दिव्या देशमुख ने इतिहास रचने वाला काम कर दिया और टाइटल जीत लिया। खास तो यह रही कि दिव्या का सामना भारत से ही आने वाली कोनेरू हम्पी से हुआ था। दोनों के बीच टाईब्रेकर तक मुकाबला गया था और दिव्या चैम्पियन बन गईं।
मैच जीतने के बाद दिव्या भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और टाइटल जीत की ख़ुशी में भावुक हो गईं। वह अपनी सीट पर बैठकर ही रोने लग गईं, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सोमवार को मुकाबले में दिव्या ने सफेद मोहरों के साथ शुरुआत की और आक्रामक तेवर दिखाए।

अब तक इवेंट में चीन का वर्चस्व हुआ था लेकिन भारतीय महिलाओं ने इसे तोड़ दिया और फाइनल में दोनों प्लेयर भारत से ही थीं। दिव्या और कोनेरू हम्पी ने यहाँ तक का सफर तय करने के लिए कई चीनी खिलाड़ियों को पराजित करते हुए धमाल मचाया।
Divya Deshmukh की इनामी राशि
दिव्या और हम्पी दोनों को ही इस सफर के लिए अच्छी प्राइज मनी भी मिली है। टाइटल जीतने के लिए दिव्या देशमुख को 42 लाख रुपये की इनामी राशि मिली है। उनके साथ रनरअप रहीं हम्पी को भी 30 लाख रुपये की इनामी रकम मिली है। दोनों प्लेयर प्रतिष्ठित 'कैंडिडेट्स' इवेंट के लिए भी क्वालीफाई कर गई हैं।
कौन हैं Divya Deshmukh
वह महाराष्ट्र के नागपुर शहर की रहने वाली हैं और एक मराठी परिवार में जन्म हुआ। उनके माता-पिता डॉ. जितेंद्र देशमुख और डॉ. नम्रता देशमुख दोनों चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। दिव्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भवन भगवानदास पुरोहित विद्यालय में पूरी की और बेहद कम उम्र में शतरंज खेलना शुरू किया। जल्द ही उन्होंने भारतीय शतरंज जगत में अपनी खास पहचान बना ली।
कोनेरू हम्पी भी बड़ा नाम
दिव्या के सामने खेलने वाली भारतीय खिलाड़ी कोनेरू हम्पी भी कम नहीं हैं। वह आंध्र प्रदेश से आती हैं और रेपिड चेस में उनका नाम है। वह इतिहास में सबसे कम उम्र की ग्रैंडमास्टर भी हैं। इस रिकॉर्ड को उन्होंने महज 15 साल की उम्र में हासिल कर लिया था और यह बात साल 2002 की है। अब उनकी उम्र 38 है और दिव्या उनसे 19 साल छोटी हैं। शायद यही वजह थी कि वह जीत हासिल करते ही रोने लगीं। नागपुर से आने वाली दिव्या को महाराष्ट्र की देवेन्द्र फडणवीस सरकार सम्मानित करेगी।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications