क्या डर गए पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम? नीरज चोपड़ा के सामने मुकाबले में क्यों नहीं आये

Neeraj Chopra and Arshad Nadeem: जैवेलिन थ्रो में भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम के बीच स्पर्धा तगड़ी मानी जाती है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ पूरे जोश से उतरते हैं। टोक्यो ओलंपिक और पेरिस ओलंपिक में यह देखने को मिला था। एक दिन पहले नीरज चोपड़ा दोहा में आयोजित डायमंड लीग में उतरे थे।

अपने करियर का बेस्ट थ्रो करते हुए नीरज ने दूसरा स्थान हासिल किया। जर्मनी के जुलियन वेबर पहले स्थान पर थे। उन्होंने 91 मीटर से ज्यादा थ्रो कर दिया था। नीरज चोपड़ा ने 90.23 मीटर का थ्रो लगाया। इस बीच बड़ा सवाल यह देखने को मिल रहा है कि नदीम कहाँ गए?

neeraj chopra

नदीम ने तो पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था और उसी इवेंट में नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर थे और सिल्वर मेडल जीता था। इस बार डायमंड लीग में नदीम दिखाई क्यों नहीं दिए? क्या उनको नीरज चोपड़ा के सामने खेलने का कोई डर था या कोई और कारण है।

नदीम डायमंड लीग में क्यों नहीं आये

इस सवाल का जवाब यह है कि नदीम के पास डायमंड लीग में खेलने के लिए समय नहीं था क्योंकि वह किसी अन्य इवेंट को लेकर ट्रेनिंग के लिए प्रतिबद्ध थे। वह एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की तैयारी कर रहे हैं और वहां सफलता हासिल करना उनका लक्ष्य है। यह इवेंट 27 मई से कोरिया में होना है।

नीरज ने दिया अपना बेस्ट

नदीम अपने बेस्ट फॉर्म में रहने के लिए डायमंड लीग से दूर रहे हैं और एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपना डंका बजाना चाहते हैं। इस वजह से नीरज चोपड़ा के खिलाफ वह नहीं खेले। नीरज चोपड़ा ने अपने करियर का बेस्ट दिया और 90 मीटर का आंकड़ा पार कर दिया।

नदीम ने जीता था पेरिस में गोल्ड

नदीम ने पेरिस ओलंपिक में 92.97 मीटर का थ्रो लगाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। नीरज इस दूरी को तय नहीं कर पाए थे और सिल्वर मेडल से ही संतुष्ट होना पड़ा, नीरज उस समय पूरी तरह से फिट भी नहीं थे। इस महीने बेंगलुरु में होने वाली क्लासिक में नदीम को आमंत्रित किया गया था, इस बीच भारत-पाक टेंशन शुरू हुआ और नदीम नहीं आए। वह इवेंट भी अब पोस्टपोंड हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+