आ गया डायमंड लीग का फाइनल, नीरज चोपड़ा मचाएंगे तहलका, नोट कर लीजिए टाइम और डेट
Neeraj Chopra: जैवेलिन थ्रो में भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा से हर इवेंट में फैन्स को काफी ज्यादा उम्मीदें रहती हैं। नीरज चोपड़ा भी उन उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करते हैं। अब एक और इवेंट आ गया है और नीरज चोपड़ा इसके फाइनल मैच में उतरेंगे।
दो ओलंपिक जीतने वाले नीरज चोपड़ा डायमंड लीग के फाइनल मैच में खेलने वाले हैं। मुकाबला ज्यूरिख में होना है। नीरज के सामने इस बार वर्ल्ड के कई बड़े दिग्गज होंगे। हालांकि नीरज खुद एक दिग्गज हैं लेकिन टक्कर मिलने की गारंटी मानी जा रही है।

हाल ही में बेंगलुरु में क्लासिक इवेंट जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने इस वर्ष जमकर धमाका किया है। चार बार वह इवेंट जीतने में सफल रहे हैं। दो मौकों पर वह दूसरे स्थान पर रहे हैं। ऐसे में डायमंड लीग में भी उनसे एक धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद जा सकती है।
कब और कहां होगा Neeraj Chopra का फाइनल
डायमंड लीग का फाइनल मैच 28 अगस्त को खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार राह 11 बजकर 15 मिनट पर फाइनल होगा। एंडरसन पीटर्स और जूलियन वेबर जैसे खिलाड़ी उनके सामने होंगे। हालांकि नीरज पहले भी उनका सामना कर चुके हैं।
इस बार नीरज ने चार क्वालिफाइंग चरणों में से दो में भाग लिया और चौथे स्थान के साथ डायमंड लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। नीरज ने एक बार पहले भी डायमंड लीग में खिताबी जीत अर्जित की थी। साल 2022 में उनका भाला अन्य एथलीटों को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गया था। साल 2023 और 2024 में वह दूसरे स्थान पर रहे थे। अब उनसे 2022 का प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद की जा रही है।
नीरज जापान में भी खेलेंगे
नीरज चोपड़ा डायमंड लीग में खेलने के बाद वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले हैं। यह स्पर्धा सितम्बर में जापान के टोक्यो में खेली जाएगी। उस इवेंट में नीरज के सामने खिताब बचाने की चुनौती रहने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications