Diamond League 2024 Final: नीरज चोपड़ा आज फाइनल में दिखाएंगे दम, जानें कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव
Diamond League 2024: डायमंड लीग 2024 पुरुष भाला फेंक इवेंट का फाइनल शनिवार, 14 सितंबर को बेल्जियम के ब्रुसेल्स में होने वाला है। पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा इस इवेंट पर सभी की नजरें टिकी हैं। आइए जानते हैं फाइनल में आज नीरज चोपड़ा का लाइव एक्शन कब और कहां देख सकेंगे।
चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा
नीरज ने दोहा और लुसाने में दूसरे स्थान से 14 अंक अर्जित करते हुए कुल मिलाकर चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे। दूसरी ओर राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक 3000 मीटर स्टीपलचेज़र अविनाश साबले शुक्रवार को डायमंड लीग फाइनल में औसत से कम समय के साथ नौवें स्थान पर रहे। उन्हें अपने 30वें जन्मदिन पर उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिला। अविनाश ने रेस में 8 मिनट और 17.09 सेकंड का समय लिया।

नीरज चोपड़ा पर टिकी सभी की नजर
डायमंड लीग के फाइनल मुकाबले में भारत के स्प्रिंटर अविनाश साबले के बाहर होने के बाद अब सभी की नजरें नीरज चोपड़ा पर टिकी हैं। विश्व चैंपियन और पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता का लक्ष्य भाला फेंक में 90 मीटर का आंकड़ा पार करना है, जो अभी तक वह हासिल नहीं कर पाए हैं।
डायमंड लीग फाइनल में नीरज चोपड़ा का मैच किस समय शुरू होगा?
ब्रसेल्स में डायमंड लीग फाइनल में नीरज चोपड़ा की भाला फेंक स्पर्धा 14 सितंबर (शनिवार) को आधी रात के बाद शुरू होगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 1:52 बजे (15 सितंबर, रविवार) शुरू होगा।
ये भी पढ़िए- Net Worth: सानिया मिर्जा या साइना नेहवाल किसके पास है सबसे ज्यादा संपत्ति? जानें किसमें कितना है दम
कौन से टीवी चैनल डायमंड लीग फाइनल का प्रसारण करेंगे?
ब्रसेल्स में डायमंड लीग फाइनल में नीरज चोपड़ा की भाला फेंक इवेंट का भारत में स्पोर्ट्स18 नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा मैच को JioCinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications