Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह मामले में 1 सितंबर तक के लिए स्थगित हुई सुनवाई
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व डब्ल्यूएफआई (WFI) अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के मामले की सुनवाई 1 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। अगली तारीख पर अदालत क्षेत्रीय क्षेत्राधिकार पर दलीलें सुनेगी।
दरअसल, दिल्ली की कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह मामले में होने वाली सुनवाई को 1 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। बीजेपी सांसद पर पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित अन्य पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मामले में कार्रवाई को लेकर पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली में धरना-प्रदर्शन भी किया, जिसके बाद सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।
दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह मामले में 15 जून को राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट पेश की, जिसमें बताया गया कि सिंह की गिरफ्तारी की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्होंने पुलिस के निर्देशों का पालन किया है और जांच में सहयोग किया है। इस मामले में आज सुनवाई के दौरान आरोप तय किए जाने थे, लेकिन अब सुनवाई 1 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
वहीं दूसरी ओर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को उसके प्रमुख पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद चुनाव नहीं कराने के कारण खेल की विश्व कुश्ती संघ ने निलंबित कर दिया है। डब्ल्यूएफआई का चुनाव नहीं होने के कारण ये निर्णय लिया गया। इस महीने की शुरुआत में नए चुनाव होने थे, लेकिन अंतिम समय में अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिए गए।
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने गुरुवार देर रात एक बयान में कहा कि, 'नियमित रूप से निर्वाचित अध्यक्ष और बोर्ड की अनुपस्थिति यूडब्ल्यूडब्ल्यू नियमों और सदस्यता की शर्तों का अनुपालन नहीं करती है।' बयान में कहा गया है कि भारतीय पहलवानों को अगले महीने एशियाई खेलों में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन भारतीय ध्वज के तहत नहीं।
इधर, महिला एथलीटों के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोपों से सिंह ने इनकार किया है और दावा किया है कि वह 'साजिश' का शिकार हुए हैं। एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उनके ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications