Paris Olympics 2nd Gold: पेरिस ओलंपिक में ड्रैगन का दबदबा बरकरार! दूसरा गोल्ड मेडल भी चीन ने जीता
China Win Second Gold of Paris Olympics: चीन ने पेरिस ओलंपिक 2024 के पहले दिन ही अपना दबदबा बनाए रखा है। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के चैंग यानी और चेन यिवेन ने डाइविंग महिलाओं की सिंक्रोनाइज्ड 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड में गोल्ड मेडल जीत लिया है। चीन का आज पहले ही दिन ये दूसरा गोल्ड मेडल है।
चीन ने यूएसए को हराकर जीता दूसरा गोल्ड मेडल
चीनी जोड़ी ने 337.68 का स्कोर बनाया और यूएसए की सारा बेकन और कैसिडी कुक (314.64) को हरा दिया। एथेंस 2004 से लेकर अब तक इस इवेंट में चीन का यह लगातार छठा खिताब है।

पेरिस ओलंपिक का पहला गोल्ड किसने जीता
दरअसल, पेरिस ओलंपिक 2024 का पहला गोल्ड मेडल भी चीन ने ही जीता है। युटिंग हुआंग (Yuting Huang) और लिहाओ शेंग (Lihao Sheng) की 10 मीटर एयर राइफल जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक का पहला गोल्ड मेडल जीता इसके साथ ही चीन पेरिस ओलंपिक में पोडियम पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है।
चीन ने इस टीम को हराकर जीता पहला गोल्ड
ओलंपिक में शनिवार को हुए स्वर्ण पदक मैच में चीनी जोड़ी ने कोरिया गणराज्य के केयूम जिह-योन-पार्क हा-जून को चेटौरॉक्स शूटिंग सेंटर में 16-12 से हराया। चीन और कोरिया ने इससे पहले क्वालीफिकेशन राउंड में भी पहला और दूसरा स्थान हासिल किया था।
किस देश ने जीता ओलंपिक का पहला मेडल
पेरिस ओलंपिक 2024 का पहला मेडल कजाकिस्तान ने जीता। 1996 के बाद से शूटिंग में कजाकिस्तान का यह पहला ओलंपिक पदक है! एलेक्जेंडर ले और इस्लाम सतपायेव की मिश्रित 10 मीटर राइफल जोड़ी ने पेरिस 2024 का पहला पदक जीता है।
ये भी पढ़िए- Paris 2024 Olympics, Day 1 Live: ओलंपिक में भारतीय एथलीट दिखा रहे हैं दम! यहां देखें हर मुकाबले का लाइव अपडेट
भारत की टीम ने अब तक नहीं जीता कोई मेडल
पेरिस ओलंपिक में भारत की 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम की जोड़ी ने निराश किया। रमिता जिंदल-अर्जुन बाबूता और संदीप सिंह-एलावेनिल वलारिवन शनिवार को चेटौरॉक्स शूटिंग रेंज में अपने इवेंट के पदक दौर में जगह बनाने में विफल रही। फिलहाल ओलंपिक में भारत ने कोई पदक नहीं जीता है।












Click it and Unblock the Notifications