Chess World Cup: प्रगनानंद और कार्लसन के बीच फाइनल का पहला गेम हुआ ड्रॉ, अब मुकाबला होगा कल
Chess World Cup 2023: चेस वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय ग्रैंड मास्टर प्रगनानंद और नम्बर एक मैग्नस कार्लसन के बीच पहला गेम ड्रॉ समाप्त हो गया। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब इस फाइनल मैच का दूसरा गेम होगा। हालांकि यह गेम कल होगा। आज दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
प्रगनानंद और कार्लसन के बीच मुकाबले के दौरान कुल 35 मूव देखने को मिले। दोनों ने अपने दिमाग का इस्तेमाल किया। प्रगनानंद ने हैरान करने वाला प्रदर्शन करते हुए कार्लसन को कोई पॉइंट अर्जित करने नहीं दिया और लगातार अपनी शह और मात से दबाव बनाकर रखा।

दोनों खिलाड़ियों के बीच फाइनल का दूसरा गेम अब कल खेला जाएगा। मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच एक दिलचस्प फैक्ट भी है। प्रगनानंद का जन्म साल 2005 में हुआ था। उनके जन्म से पहले साल 2004 में कार्लसन ग्रैंड मास्टर बन गए थे। भारतीय ग्रैंड मास्टर की उम्र अभी महज 18 साल है, फाइनल में पहुँचकर उन्होंने इतिहास रच दिया।
कल होने वाले अगले गेम को लेकर प्रगनानंद ने कहा कि एक कड़ा मुकाबला होगा। वह (कार्लसन) निश्चित रूप से कड़ाई से खेलेंगे लेकिन मैं आज आराम करते हुए फ्रेश होने का प्रयास करूंगा। मुझे लगता है कि यही एक सबसे अच्छी चीज है जो मैं इस समय कर सकता हूं।












Click it and Unblock the Notifications