Wrestling Row: 'कुछ लोग मीडिया में जरूरी बातें लीक कर रहे..' , विनेश फोगाट के नए ट्वीट ने मचाई सनसनी

धरने के दौरान विनेश फोगाट ने पहलवान योगेश्वर दत्त पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 'वो फेडरेशन की गोद में जाकर बैठ गए हैं। जिसके जवाब में पहलवान ने भी पलटवार किया था।

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat: भारतीय कुश्ती संघ ((WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने शारीरिक शोषण, उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। WFI के प्रमुख पर लगे आरोपों की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। ये कमेटी ही बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों की जांच करके अपनी रिपोर्ट सौंपेगी लेकिन इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है, जिसने समिति के ही काम पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच कमेटी से हटाने की मांग

जांच कमेटी से हटाने की मांग

दरअसल देश की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने ट्वीट करके कहा है कि 'मामले की जांच कर रही दोनों कमेटियों में शामिल एक सदस्य यौन उत्पीड़न की शिकायत के तथ्य लीक कर रहा है, ऐसा उन्हें मीडिया रिपोर्टस से पता चला है। उन्होंने अपने Tweet में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को टैग करते हुए उस मेंबर को तत्काल प्रभाव से जांच कमेटी से हटाने की बात कही है।'

'कमेटी मेंबर तथ्यों को लीक कर रहा है'

'कमेटी मेंबर तथ्यों को लीक कर रहा है'

अपनी ट्वीट में विनेश ने लिखा कि 'एक कमेटी मेंबर इस गंभीर मामले के तथ्यों को मीडिया में लीक कर रहा है, दुर्भाग्य ये है कि वो व्यक्ति उच्च पदस्थ पदाधिकारियों, जिनके खिलाफ जांच हो रही है, के काफी करीब है, ऐसे में एक निष्पक्ष जांच की उम्मीद हम कैसे कर सकते हैं. जिस तरह से बातें मीडिया में आ रही हैं, वो उस व्यक्ति की महिलाओं के प्रति सोच और रवैये को बखूबी बयां करती हैं। उनकी हरकते जांच के खिलाफ असंतोष और अविश्वास पैदा करता है, इसलिए मैं अनुरोध करती हूं कि इस मेंबर को तुरंत समिति से हटाया जाए।'

योगेश्वर दत्त की ओर इशारा ?

योगेश्वर दत्त की ओर इशारा ?

आपको बता दें कि इस मामले की जांच कर रही कमेटियों को खेल मंत्रालय मे बनाया है, जिसकी अध्यक्ष तो मशहूर महिला बॉक्सर मैरीकॉम हैं तो वहीं इस कमेटी में पहलवान योगेश्वर दत्त ही शामिल हैं, जिनको लेकर अब बातें हो रही हैं कि शायद विनेश का इशारा उनकी ओर ही है क्योंकि वो पहले भी उनको लेकर प्रश्न खड़ी कर चुकी हैं।

'फेडरेशन की गोद में जाकर बैठ गए हैं योगेश्वर दत्त'

दरअसल पिछले महीने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने के दौरान विनेश ने पहलवान योगेश्वर दत्त पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 'वो फेडरेशन की गोद में जाकर बैठ गए हैं। जिसके जवाब में पहलवान से BJP नेता बने योगेश्वर दत्त बोले कि 'कोई कुछ भी बोल सकता है। वे ओलिंपिक के बाद फेडरेशन में कभी भी नहीं गए हैं, मैं नहीं जानता कि वो क्यों इस तरह की बातें कर रही हैं, मुझे खिलाड़ी एवं पहलवान होने के नाते जांच कमेटी में शामिल किया गया था।'

गलत व्यवहार के खिलाफ हूं

योगेश्वर दत्त ने कहा था कि 'मैं महिलाओं के साथ हुए गलत व्यवहार के खिलाफ हूं और हर उस खिलाड़ी के साथ खड़ा हूं, जिसके साथ गलत हुआ है, कमेटी अध्यक्ष मैरीकॉम हैं। उनकी देखरेख में निष्पक्ष जांच होगी।' आपको बता दें कि बीजेपी एमपी बृजभूषण शरण सिंह को जांच पूरी होने तक पद से हटाया गया है।

Recommended Video

    WFI Controversy पर सरकार की बनाई समिति से पहलवान निराश, Bajarang-Vinesh ने क्या कहा?| वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+