बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट ने किया रेसलिंग फेडरेशन का विरोध, जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे

भारतीय पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है जहां कई दिग्गज रेसलर संघ के काम-काज के तौर-तरीकों पर नाराजगी जता रहे हैं।

Bajrang Punia

नई दिल्ली: भारत के टॉप के पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगट बुधवार (18 जनवरी) को जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के कामकाज के खिलाफ धरने पर बैठे हुए हैं। ये पहलवान ओलंपिक और बड़े इंटरनेशनल मंचों पर देश के लिए मेडल ला चुके हैं और कुश्ती में भारत की पहचान दुनिया भर में कायम कर चुके हैं।

टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता बजरंग ने ट्विटर पर महासंघ की आलोचना करते हुए कहा कि मनमाना कानून लागू करके खिलाड़ियों को परेशान किया जा रहा है। बजरंग का ट्वीट इस प्रकार पढ़ा जा सकता है-

"खिलाड़ी पूरी मेहनत कर के देश को मेडल दिलाता हैं लेकिन फेडरेशन ने हमें नीचा दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया। मनचाहे क़ायदे क़ानून लगा कर खिलाड़ियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

"फेडरेशन का काम खिलाड़ियों का साथ देना, उनकी खेल की जरूरतों का ध्यान रखना होता है। कोई समस्या हो तो उसका निदान करना होता है। लेकिन अगर फेडरेशन ही समस्या खड़ी करे तो क्या किया जाए?

"अब लड़ना पड़ेगा, हम पीछे नहीं हटेंगे।"

बजरंग ने बुधवार को दोपहर 12 बजे जंतर मंतर पर लगभग एक दर्जन पहलवानों के साथ अपना विरोध शुरू करने से पहले इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "हमारा विरोध फेडरेशन के खिलाफ है क्योंकि यहां पर पहलवानों के हितों का ध्यान रखे बिना काम-काज किया जा रहा है। इसका किसी तरह की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। हमने यहां किसी राजनेता को भी नहीं बुलाया है। यह विशुद्ध रूप से पहलवानों का विरोध है।"

बजरंग ने आगे ये भी कहा कि जब तक फेडरेशन के रवैये में सुधार नहीं होता ये विरोध जारी रहेगा और कोई भी टॉप का पहलवान नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिता में तब तक भाग नहीं लेगा।

इस दौरान एक और ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान साक्षी मलिक ने भी ट्वीट किया-

"खिलाड़ी पूरी मेहनत कर के देश को मेडल दिलाता हैं लेकिन फेडरेशन ने हमें नीचा दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया। मनचाहे क़ायदे क़ानून लगा कर खिलाड़ियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।"

विनेश फोगाट कहती हैं-

खिलाड़ी आत्मसम्मान चाहता है और पूरी शिद्दत के साथ ओलंपिक और बड़े खेलो के लिए तैयारी करता है लेकिन अगर फेडरेशन उसका साथ ना दे मनोबल टूट जाता है।लेकिन अब हम नही झुकेंगे।अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे।

Recommended Video

    ICC ने की बड़ी गलती, Test Ranking में Team India को बताया No 1, हुई आलोचना | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+