बजरंग पूनिया को मिली शर्मनाक हार, पेरिस ओलंपिक में खेलने का सपना भी टूटा
Bajrang Punia: टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया का पेरिस ओलंपिक में जाने का सपना टूट गया गया। ट्रायल्स में पूनिया जीत नहीं पाए। नेशनल सलेक्शन ट्रायल्स में रोहित कुमार के सामने 65 किलोग्राम भार वर्ग फ्रीस्टाइल में बजरंग पूनिया को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
रोहित के सामने बजरंग पूनिया टिक ही नहीं पाए और 9-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले एशियाई खेलों में बजरंग पूनिया बिना ट्रायल गए थे। हांगझू में हुए इस टूर्नामेंट में पूनिया को बुरी तरह हार का सामना कर बाहर होना पड़ा था।

बजरंग पूनिया के अलावा टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडल विनर रवि दहिया को भी ट्रायल्स में हार का सामना करना पड़ा है। उनको 57 किलोग्राम भार में उदित ने 1-8 से पराजित कर दिया। दहिया भी पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। ट्रायल्स में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ी ही पेरिस ओलंपिक में जाने के योग्य माने जाएंगे।
कुछ समय पहले ही रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों लगाने वाली महिला पहलवानों के साथ बजरंग पूनिया धरने पर बैठे थे। इसके बाद भारत सरकार ने रेसलिंग फेडरेशन को भंग कर दिया था। फेडरेशन में अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में संजय सिंह ने जीत दर्ज की थी।












Click it and Unblock the Notifications