'दंगल' की छोटी बबीता के निधन से दुखी बबीता फोगाट, बोलीं- मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि....
Suhani Bhatnagar Death: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की सुपरहिट फिल्म दंगल की एक्ट्रेस के निधन से बॉलीवुड में सन्नाटा पसरा हुआ है। 17 फरवरी यानी कि शनिवार को दंगल में बबीता फोगाट की बचपन का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर की मौत की खबर सामने आई थी।
सुहानी भटनागर की मौत
सुहानी भटनागर की मौत की खबर के बाद से ही लगातार बॉलीवुड की तरफ से दुख जाहिर किया जा रहा है। सुहानी भटनागर महज 19 साल की थी। इतनी कम उम्र में वह दुनिया को अलविदा कह गई। एक्ट्रेस की मौत से उनके परिवार वाले गहरे सदमे में हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के कई सितारे इस खबर को पचा नहीं पा रहे हैं।

बबीता फोगाट का रिएक्शन आया सामने
अब सुहानी भटनागर की मौत पर कुश्ती की असली बबीता फोगाट ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है। बबीता फोगाट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दंगल की छोटी बबीता की फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि दंगल फिल्म में मेरे बचपन का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का इतनी कम उम्र में मौत काफी दुखद है।
मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि
बबीता फोगाट ने लिखा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि दंगल की बचपन की बबीता ने इतनी कम उम्र में दुनिया छोड़ दी है। मुझे इस खबर से बड़ा झटका लगा है। भगवान सुहानी भटनागर के पूरे परिवार को भी इस दुख की घड़ी में हिम्मत प्रदान करें। बता दें कि दंगल फिल्म आमिर खान की सबसे कामयाब फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। बॉलिवुड एक्टर आमिर खान ने भी सुहानी भटनागर की मौत पर दुख व्यक्त किया था।












Click it and Unblock the Notifications