Asian Games Closing Ceremony: कब, कहां और कैसे देखें एशियन गेम्स का समापन समारोह, जानें पूरी डिटेल्स
Asian Games 2023: भारतीय दल के शानदार और यादगार प्रदर्शन के बाद आज, 8 अक्टूबर को 19वें एशियन गेम्स का समापन होने जा रहा है। रविवार को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में इसका भव्य समापन समारोह होना है, जोकि भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू से होगा। समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में उपलब्ध होगी।
चीन के हांगझोऊ में समापन समारोह के दौरान एथलीट और वॉलिंटियर मुख्य आकर्षण होंगे जिन पर सभी की नजरें होंगी। यह कार्यक्रम लगभग 75 मिनट तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें बारी-बारी से सेरेमनी और परफॉर्मेंस होंगे, जिनमें टेक्नोलॉजी के साथ-साथ संस्कृति के जरिए चीन के विकास को दर्शाया जाएगा।

चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग भी समापन समारोह में उपस्थित रहेंगे और समापन समारोह में भाग लेने वाले विदेशी नेताओं के लिए एक स्वागत भोज और द्विपक्षीय कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे।
भारतीय एथलीटों ने पिछले एक पखवाड़े में अपने खून, पसीने और मेहनत से एशियाई खेलों में 107 पदकों का जादुई आंकड़ा छूकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस साल भारत की मेडल टैली की अंतिम संख्या 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य है, जो 2018 में जकार्ता में दल द्वारा जीते गए 70 पदकों से कहीं अधिक ज्यादा है।
एशियाई खेलों का समापन समारोह कहां आयोजित किया जाएगा?
19वें एशियाई खेलों का समापन समारोह हांगझोऊ के 80,000 क्षमता वाले ओलंपिक स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसे 'द बिग लोटस' भी कहा जाता है।
एशियाई खेलों का समापन समारोह कब शुरू होगा?
एशियाई खेलों का समापन समारोह भारत में 17:30 (5:30 भारतीय समयानुसार) बजे शुरू होगा।
भारत में एशियाई खेलों का समापन समारोह टीवी पर कहां लाइव देखें?
19वें एशियाई खेलों का समापन समारोह सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 2, सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स पर दिखाया जाएगा।
भारत में एशियाई खेलों के समापन समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
19वें एशियाई खेलों का समापन समारोह SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।












Click it and Unblock the Notifications